{"_id":"5fbcc5438ebc3e1a22572949","slug":"sachet-parampara-going-to-tie-the-knot-details-inside","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी करने के लिए तैयार 'कबीर सिंह' के गीत गाने वाला यह जोड़ा, दिल्ली में इस दिन लेगा सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी करने के लिए तैयार 'कबीर सिंह' के गीत गाने वाला यह जोड़ा, दिल्ली में इस दिन लेगा सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन रहा, बंदिशें रहीं और लोग सचेत भी रहे, लेकिन शादियों का मामला तब भी चालू था और अब भी चल रहा है। लॉकडाउन के दौरान और लॉकडाउन के बाद भी इस कोरोना काल में कई नामचीन हस्तियों ने शादी की। अब इसी कड़ी में एक और मशहूर गायकों का जोड़ा सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर आपस में शादी करने जा रहा है। अपनी पेशेवर जिंदगी में इन दोनों ने साथ में कई बेहतरीन गीतों से दुनिया को प्रभावित किया। अब ये दोनों व्यक्तिगत जिंदगी में एक दूसरे से प्रभावित होकर शादी करने का फैसला ले चुके हैं।
सचेत और परंपरा पहली बार वर्ष 2015 में एक रियलिटी शो में प्रतियोगी बनकर मिले थे। वहीं से इन दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ीं। दोनों करीबी दोस्त बने और एक दूसरे को पसंद करने लगे। तब से ये दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में हैं। हालांकि, कभी खुलकर सामने नहीं आए। कुछ करीबी दोस्तों ने बताया है कि सचेत और परंपरा ने अपनी शादी के बारे में किसी को कानों कान खबर तक नहीं होने दी। ये दोनों दिल्ली में 27 नवंबर को ही शादी करने वाले हैं। दिल्ली में इस समय कोरोना वायरस की वजह से नियम थोड़े ज्यादा सख्त हैं इसलिए शादी में 50 लोगों से ज्यादा शामिल नहीं हो सकते।
जाहिर है कि सचेत और परंपरा की शादी में भी उनके परिवार के लोग ही शामिल हो सकेंगे। अब खबर फैल चुकी है इसलिए हो सकता है कि कुछ करीबी दोस्त भी शादी में उपस्थित रहें। दोस्तों को सचेत और परंपरा की शादी के बारे में तब पता चला जब उन्होंने अपनी शादी की शॉपिंग के कुछ कपड़ों की तस्वीरें सीधे सचेत की भेजने की बजाय अपने दोस्तों के ग्रुप में भेज दीं। अपनी शादी के सारे इंतजाम यह जोड़ा खुद ही देख रहा है।
कुछ ही दिनों पहले मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने भी रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करके अपना घर बसा लिया है और हनीमून मनाने भी चले गए हैं। सचेत और परंपरा ने 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा', 'भूमि', 'यमला पगला दीवाना फिर से', 'बत्ती गुल मीटर चालू', 'पल पल दिल के पास', 'कबीर सिंह' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' का गीत 'बेख्याली' और 'मेरे सोणेया' इन दोनों कलाकारों ने ही गाए हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का गीत 'दिलबरा' भी इसी जोड़े की देन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।