फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sachin Khedekar: हिंदी-मराठी के अलावा साउथ में काफी फेमस हैं सचिन खेडेकर, इन फिल्मों से मनवा चुके हैं हुनर का लोहा

Sat, 14 May 2022 07:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 14 May 2022 07:53 AM IST
विज्ञापन
Sachin Khedekar is also very famous in South films, he has appeared in many hit films.
सचिन खेडेकर - फोटो : twitter: @SachinSKhedekar

सचिन खेडेकर भारतीय सिनेमा का एक ऐसा नाम हैं जो किसी पहचान का मोहताज नहीं। अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने देश के हर कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। चाहे वह हिंदी फिल्मों की बात हो या फिर मराठी, तेलुगू, तमिल, मलयालम या गुजराती, हर भाषा की फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हिंदी-मराठी के अलावा उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में खूब काम किया है। इन फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार की वजह से साउथ में वह काफी लोकप्रिय भी हैं। आइए जानते हैं कि साउथ की किन फिल्मों काम कर वह लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे।

Sachin Khedekar is also very famous in South films, he has appeared in many hit films.
सचिन खेडेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन मलयालम फिल्मों में हुई तारीफ

हिदीं और मराठी सिनेमा में काम करने के बाद सचिन ने साल 2005 में मलयालम फिल्मों की तरफ रुख किया। मलयालम भाषा में उनकी पहली फिल्म पुलिस रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने रेजी एलन नाम के शख्स का किरदार निभाया था। इसके बाद वह लुसिफर और कादुवा में अपनी अभिनय से लोगों के बीच पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं।

Sachin Khedekar is also very famous in South films, he has appeared in many hit films.
सचिन खेडेकर - फोटो : twitter: @SachinSKhedekar
तमिल फिल्मों में कमा चुके हैं नाम

सचिन तमिल फिल्मों में भी काफी सक्रिय रहे हैं। इस इंडस्ट्री में भी उन्होंने बहुत काम किया है। यहां भी उन्हें जनता का खूब सारा प्यार मिला। तमिल सिनेमा में शुरूआत उन्होंने फिल्म युवारम नालम से की थी। फिल्म में उनके किरदार का नाम डॉ. बालू था। विक्रम कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने नोटिस किया था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक तमिल फिल्मों में काम किया। देवा थिरुमगल, मातरान में उनके रोल की खूब तारीफ हुई। इसके बाद वह साल 2021 में फिल्म कोदियिल उरुवान में नजर आए। फिल्म में वह मुख्यमंत्री के किरदार में थे। उनके द्वारा निभाया गया यह किरदार लोगों को लुभाने में सफल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Khedekar is also very famous in South films, he has appeared in many hit films.
सचिन खेडेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तेलुगू सिनेमा का हैं जाना पहचाना चेहरा

तेलुगू भाषा की कई फिल्मों में भी सचिन नजर आ चुके हैं। यहां भी दर्शकों का उन्हें खूब प्यार मिला है। तेलुगू फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए कई किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। सचिन ने तेलुगू इंडस्ट्री में पहली बार फिल्म मल्ली-मल्ली से कदम रखा था। फिल्म में उन्होंने सत्या नाम का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अपने अभिनय से वह लोगों के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। इसके बाद वह एनटीआर जूनियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म जनता गैराज में भी नजर आए। फिल्म में इतने बड़े स्टार होने के बाद भी अपने किरदार की वजह वह लोगों की तारीफ बटोरने में कामयाब रहे। वह नेनु लोकल, लवर, एन.टी.आर: महानायकुडु, यात्रा, एन.टी.आर: कथानायकुडु जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। साल 2021 में आई फिल्म लक्ष्य में उन्हें आखिरी बार देखा गया था। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म सकुंतलम में दिखने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed