{"_id":"5b75263842c79231787017e9","slug":"sachin-pilgaonkar-and-supriya-pilgaonkar-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 साल छोटी एक्ट्रेस से सचिन ने की थी शादी, एक ही दिन बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं दोनों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
10 साल छोटी एक्ट्रेस से सचिन ने की थी शादी, एक ही दिन बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं दोनों
Fri, 17 Aug 2018 07:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन और सुप्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'नदिया के पार' फेम सचिन पिलगांवकर का जन्म 17 अगस्त 1957 को मुंबई में हुआ था। ना केवल सचिन बल्कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर का जन्मदिन भी 17 अगस्त को है। सुप्रिया का जन्म साल 1967 में हुआ था। दोनों की उम्र में 10 साल का फासला है।
2 of 5
सचिन
सचिन ने महज 4 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर लिया था। अपनी सहज मुस्कान और अदायगी के बल पर सचिन ने जल्द ही अपनी पहचान बना ली। सचिन की पहली फिल्म 'हा मजा मार्ग एकला' थी। जो कि मराठी भाषा में थी। इसके बाद सचिन ने बतौर बाल कलाकार करीब 65 फिल्मों में काम किया।
3 of 5
सचिन
लीड रोल के रूप में सचिन की पहली फिल्म बालिका बधू (1976) थी लेकिन उन्हें पहचान मिली राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म गीत गाता चल से। सचिन की यादगार फिल्मों में राजश्री प्रोडक्शन की ही दो फिल्में अंखियों के झरोखे से और नदिया के पार है। बाद में साल 1994 में नदिया के पार की रीमेक फिल्म हम आपके हैं कौन बनाई गई। जो कि सुपरहिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सत्ते पे सत्ता
'शोले', 'त्रिशूल', 'सत्ते पर सत्ता' जैसी कई यादगार फिल्मों में सचिन ने छोटी लेकिन अहम रोल निभाया। अमिताभ बच्चन हमेशा सचिन को अपने छोटे भाई सा प्यार देते रहे हैं। शायद यह भी एक वजह थी कि सचिन, अमिताभ की कई फिल्मों में सहायक अभिनेता के रूप में नजर आये हैं। सचिन फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बेटी के साथ सचिन
27 साल की उम्र में सचिन ने सुप्रिया से शादी की। दोनों के बीच उम्र का करीब 10 साल का फासला था जिसकी वजह से सभी को आशंका थी कि शायद ये शादी ज्यादा दिनों तक ना चले लेकिन आज उनकी शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। सचिन और सुप्रिया की एक बेटी हैं श्रेया पिलगांवकर, जो कि शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।