सब्सक्राइब करें

साधारण से कपड़ों में इस फिल्म के मुहूर्त पर पहुंचे थे सचिन तेंदुलकर, देखिए 26 साल पहले की ये तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 24 Apr 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar  bollywood connection 26 years ago attended film muhurat of Andaz Apna Apna
Sachin Tendulkar at muhurat of Andaz Apna Apna - फोटो : twitter

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है। कई क्रिकेटर्स ने सिनेमाजगत की मशहूर अभिनेत्रियों के साथ सात फेरे लिए तो कई क्रिकेटर्स ने फिल्मों की ओर रुख किया। यहां तक कि इससे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी बच नहीं पाए। सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ये खिलाड़ी फिल्म के मुहूर्त पर दिखाई दिए। 

Trending Videos
Sachin Tendulkar  bollywood connection 26 years ago attended film muhurat of Andaz Apna Apna
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर को ट्विटर पर फिल्म हिस्ट्री पिक्स अकाउंट से साझा किया गया है। तस्वीर पर कैप्शन में लिखा है- 'सचिन तेंदुलकर आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ अंदाज अपना अपना फिल्म के मुहूर्त पर।' 'अंदाज अपना अपना' फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar  bollywood connection 26 years ago attended film muhurat of Andaz Apna Apna
Andaz Apna Apna - फोटो : twitter

26 साल पुरानी इस तस्वीर में सचिन जींस के साथ सफेद रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सचिन ने कोई रोल तो नहीं निभाया था लेकिन मुहूर्त में शामिल हुए थे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। ये एक कॉमेडी फिल्म थी जिसे लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं।
 

Sachin Tendulkar  bollywood connection 26 years ago attended film muhurat of Andaz Apna Apna
फिल्म अंदाज अपना अपना का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म से जुड़ी अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने हाल ही में इससे जुड़ा बड़ा खुलासा किया था। एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा ने बात कही थी। करिश्मा ने कहा था- 'अंदाज अपना अपना फिल्म की शूटिंग के दौरान हम लोग एक दूसरे से बात भी नहीं करते थे। ये एक क्लासिक फिल्म थी लेकिन पूरी फिल्म एक दूसरे से बिना बात किए ही शूट की।' 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar  bollywood connection 26 years ago attended film muhurat of Andaz Apna Apna
अंदाज अपना अपना - फोटो : social media

खास बात है कि 'अंदाज अपना अपना' से जुड़ी अभिनेत्री रवीना टंडन भी इसी बात का जिक्र अपने पुराने इंटरव्यू में भी कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा था- 'फिल्म के कलाकार आपस में बात तक नहीं करते थे। आमिर और सलमान एक दूसरे से बात नहीं करते थे तो वहीं दूसरी ओर मैं करिश्मा।' रवीना ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि सलमान की फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी से भी बात नहीं होती थी।

वरुण धवन से लेकर अमीशा पटेल तक, फिल्मों में आने से पहले ये काम करते छह सितारे

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed