{"_id":"5c8b32e5bdec221424306716","slug":"sachin-tendulkar-with-aamir-khan-birthday-with-ghulam-film-song-a-kya-bolta-tu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंदुलकर ने अलग अंदाज में दी आमिर को जन्मदिन की दी बधाई, याद दिलाया 'गुलाम' फिल्म का गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सचिन तेंदुलकर ने अलग अंदाज में दी आमिर को जन्मदिन की दी बधाई, याद दिलाया 'गुलाम' फिल्म का गाना
Fri, 15 Mar 2019 10:36 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar and Aamir Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान ने गुरुवार को अपना 54वांं बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों सहित एक्टर के फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस बीच जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं।
Sachin Tendulkar
- फोटो : file photo
जी हां, मास्टर ब्लास्टर ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट को बड़े ही अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'गुलाम' के सुपरहिट गाने 'ए क्या बोलती तू' के साथ उन्हें बर्थडे विश किया। सचिन ने ट्वीट किया- 'मेरे दोस्त आमिर खान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, 'ए क्या बोलती तू..?'
Wishing my dear friend, @aamir_khan a very happy birthday!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 14, 2019
“A”, kya bolta tu? 😜 pic.twitter.com/75zwzaof0S
aamir khan birthday celebration
- फोटो : amar ujala
सचिन तेंदुलकर और आमिर खान के फैंस इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अपने 54वें जन्मदिन का जश्न आमिर खान ने मीडिया के साथ मनाया। आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर सभी मीडिया कर्मियों को बुलाया और केक काटा। इस जश्न के दौरान आमिर खान ने न केवल पत्नी किरण राव को केक खिलाया बल्कि लिपलॉक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan birthday celebration
- फोटो : amar ujala
आमिर खान और किरण रॉव की लिपलॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आमिर दुनिया की परवाह किए बगैर पत्नी किरण राव के साथ लिपलॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुंबई में अपने जन्मदिन पर आमिर ने अपनी अगली फिल्म का एलान करते हुए कहा कि इसकी शूटिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी। फिल्म का नाम है – लाल सिंह चड्ढा।
विज्ञापन
Aamir Khan Kiran Rao
- फोटो : instagram
फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने मुझे अतुल कुलकर्णी की कहानियां बेहद पसंद हैं। लाल सिंह चड्ढा की कहानी भी उन्हीं की लिखी हुई है। हॉलीवुड फिल्म से प्रभावित है लाल सिंह चड्डा की कहानी। इसके सभी राइट्स लिए जा चुके हैं। फिल्म में लाल का बचपन भी दिखाया जाएगा।‘ आपको बता दें, आमिर खान आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म में नजर आए थे।