{"_id":"5d37d9448ebc3e6d1b73f1dc","slug":"sacred-games-actress-elnaaz-norouzi-stopped-at-chicago-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी एयरपोर्ट पर 'सेक्रेड गेम्स' की एक्ट्रेस को रोका, छूटी फ्लाइट, इस वजह से चली लंबी पूछताछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमेरिकी एयरपोर्ट पर 'सेक्रेड गेम्स' की एक्ट्रेस को रोका, छूटी फ्लाइट, इस वजह से चली लंबी पूछताछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Elnaaz Norouzi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के हर किरदार ने दर्शकों पर छाप छोड़ी है। सेक्रेड गेम्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस एल्नाज नोरौजी को अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर एल्नाज नोरौजी को अधिकारियों ने रोक दिया और घंटों पूछताछ की। इस वजह से उनकी फ्लाइट भी छूट गई और करीब 6 घंटे बाद उन्होंने अगली फ्लाइट ली।
2 of 5
Elnaaz Norouzi
- फोटो : twitter
मिड डे से बात करते हुए एल्नाज ने बताया कि 'इमिग्रेशन के लिए मुझे 3 घंटे से ज्यादा रुकना पड़ा। अधिकारियों ने मुझे मेरी कनेक्टिंग फ्लाइट में जाने से रोका। मेरे पास जर्मन पासपोर्ट है इसलिए मुझे अमेरिका में ट्रैवल करने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन मेरे ईरानी होने की वजह से मैंने नॉर्मल वीजा के लिए अप्लाई किया था क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानियों के ऊपर कुछ बैन लगा रखे हैं। अब उन्हें ESTA नहीं मिलता। इस वजह से एयरपोर्ट पर अधिकारी सभी चीजों को दोबारा चेक करना चाहते थे।'
3 of 5
Elnaaz Norouzi
- फोटो : social media
एल्नाज ने आगे बताया कि 'मुझे लंबा इंतजार कराया गया और उन्होंने मुझसे बहुत सारे सवाल पूछे। पूछताछ का ये सेशन काफी लंबा था। मुझे अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट छोड़नी पड़ी। अगली फ्लाइट 6 घंटे बाद की थी इसलिए मुझे एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। ऐसा लग रहा था कि ये यात्रा कभी खत्म नहीं होगी। मैं बहुत थक गई थी लेकिन अब सब ठीक है। अब मैं लॉस एंजेलिस में काम के सिलसिले में मीटिंग करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sacred games 2
- फोटो : netflix
सेक्रेड गेम्स में एल्नाज ने जोया मिर्जा का किरदार निभाया था। सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे मंझे हुए अदाकारों के बीच एल्नाज का यह किरदार काफी प्रभावशाली रहा। एल्नाज इस सीरीज के दूसरे सीजन का भी हिस्सा हैं, जिसमें उनका किरदार काफी अहम होने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
Elnaaz Norouzi
- फोटो : social media
एल्नाज हिंदी और अंग्रेजी के अलावा जर्मन और फारसी भाषा की भी अच्छी जानकार हैं। खासकर फारसी भाषा में उनकी मजबूत पकड़ से उनको जोया के किरदार से जुड़ने में काफी मदद मिली और इससे एल्नाज ने सीरीज के निर्माताओं को काफी प्रभावित किया। गौरतलब है कि 15 अगस्त को सेक्रेड गेम्स सीजन 2 का प्रीमियर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।