फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूड सीन के दौरान बार-बार रीटेक लेता रहा डायरेक्टर, शो रिलीज होते ही एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 12 Jul 2018 12:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Sacred Games Nude Scene Kubbra Sait Shot 7 Times On Director Anurag Kashyap Command
Sacred Games

डिजिटल चैनल नेटफ्लिक्स के शो सेक्रेड गेम्स की हर तरफ चर्चा हो रही है। शो के पहले सीजन को समीक्षकों और दर्शकों ने सराहा है। वहीं, दूसरी तरफ शो के न्यूड सीन्स भी सुर्खियों में हैं। शो में एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने ट्रांसजेंडर 'कुक्कू' का किरदार निभाया है। शो में उनके 'फ्रंटल न्यूड सीन' की हर तरफ चर्चा हो रही है। 

Sacred Games Nude Scene Kubbra Sait Shot 7 Times On Director Anurag Kashyap Command
Kubbra Sait - फोटो : Instagram/Kubbra Sait
सेक्रेड गेम्स में एक सीन है जिसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कुब्रा सैत पर फिल्माया गया है। इस सीन में कुब्रा रोते हुए नवाज के सामने खुद को निर्वस्त्र करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह सीन शूट हो रहा था तब डायरेक्टर अनुराग कश्यप बार-बार रीटेक ले रहे थे। सात बार शॉट देने के बाद उस सीन की शूटिंग पूरी हुई।
Sacred Games Nude Scene Kubbra Sait Shot 7 Times On Director Anurag Kashyap Command
Kubbra Sait - फोटो : Instagram/Kubbra Sait
'टाइम्स नाऊ' से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, 'अनुराग कश्यप ने सीन शूट करने से पहले शराब पीने को दी और फिर पूरे भाव से डायलॉग्स बोलने को कहा। उन्होंने मुझसे वह सीन सात बार शूट करवाया।' एक्ट्रेस ने कहा, 'वह मेरे पास आकर कहने लगे कि मैं तुम्हें कई बार यह करने को कह रहा हूं, सॉरी। बस एक बार और। मुझसे नफरत मत करना, मुझे पता है तुम मुझसे नफरत करती हो, मुझसे नफरत मत करना।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sacred Games Nude Scene Kubbra Sait Shot 7 Times On Director Anurag Kashyap Command
Sacred Games
कुब्रा सैत ने कहा कि जब सेक्रेड गेम्स रिलीज हुई और उन्होंने वह सीन देखा तो हैरान रह गई थीं। उन्होंने कहा, 'जब आप यह शो देखेंगे तो पाएंगे कि उस सीन को कितनी खूबसूरती से पेश किया गया है। जब आप एक महान टीम के साथ काम करते हैं तो कभी गलत नहीं हो सकते।'
 
विज्ञापन
Sacred Games Nude Scene Kubbra Sait Shot 7 Times On Director Anurag Kashyap Command
Sacred Games

बता दें कि शो सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन में कई न्यूड और बेड सीन्स हैं। इनमें से कुछ इंटरनेट पर लीक भी हो चुके हैं और वॉट्सऐप पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि यह वेब सीरीज विक्रम चंद्रा के नॉवेल पर आधारित है। इसकी कहानी मुंबई के आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप ने मिलकर निर्देशित किया है। सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed