फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्रेड गेम्स 2 की तारीख हुई तय, पंकज त्रिपाठी के रोल को लेकर हुआ खुलासा

Mon, 15 Apr 2019 07:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 15 Apr 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
Sacred Games Season 2 will release in july pankaj tripathi role reveled
Sacred Games Season 2 - फोटो : social media

अमेरिका के मशहूर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पैर भारत में जमाने वाली सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन की तारीख तय हो चुकी है। पिछले हफ्ते ही अमर उजाला ने आपको बताया था कि सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में शो के निर्माताओं में से एक अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी कल्कि केकलां का भी अहम किरदार होने वाला है।

Sacred Games Season 2 will release in july pankaj tripathi role reveled
Sacred Games

अब शो के निर्माताओं के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक शो का दूसरा सीजन जुलाई में रिलीज होने जा रहा है। शो को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया के ट्विटर पेज पर लगातार रहस्य बढ़ाने वाले ट्वीट किए जा रहे हैं और इन ट्वीट्स के चलते सेक्रेड गेम्स के प्रशंसकों की उत्सुकता भी लगातार बढ़ती जा रही है। 

Sacred Games Season 2 will release in july pankaj tripathi role reveled
Pankaj tripathi

सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन लीड किरदार गणेश गायतोंडे की मौत के साथ खत्म हुआ था। लेकिन, शो खत्म होने से पहले गणेश के एक करीबी गुरुजी का भी खुलासा करता है। और, इस बार शो का मुख्य आकर्षण खन्ना गुरुजी की ही ये कहानी होगी। खन्ना गुरु जी के किरदार में पंकज त्रिपाठी हैं और इस कहानी में गणेश गायतोंडे के किस्से भी बार बार सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sacred Games Season 2 will release in july pankaj tripathi role reveled
Sacred Games

बड़े परदे पर नाम कमा चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार गणेश गायतोंडे उनके प्रशंसकों को इस सीरीज में काफी पसंद आया था। सीरीज में इंस्पेक्टर सरताज सिंह का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
Sacred Games Season 2 will release in july pankaj tripathi role reveled
Sacred Games

दिलचस्प तथ्य ये भी है कि सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन रिलीज होने के बाद से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की छवि ओटीटी स्टार की ज्यादा बन गई है, तब से इन दोनों कलाकारों की किसी फिल्म में पूरे देश में हिट फिल्म होने का तमगा नहीं पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed