{"_id":"5c0d0e7cbdec22418130b6ab","slug":"sadhana-shivdasani-haircut-behind-story-bollywood-flashback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों से ज्यादा हेयरकट की वजह से चर्चा में रहीं ये एक्ट्रेस, बाद में यही बन गया मुसीबत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों से ज्यादा हेयरकट की वजह से चर्चा में रहीं ये एक्ट्रेस, बाद में यही बन गया मुसीबत
Sun, 09 Dec 2018 06:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
saadhna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में देने वाली दिग्गज अभिनेत्री साधना शिवदासनी 60 के दशक में टॉप की अभिनेत्री थीं। आलम ये था कि उस वक्त उनकी बराबरी करने के लिए कोई एक्ट्रेस नहीं थी। 60 के दशक का दौर जैसे साधना ने अपने नाम ही किया हुआ था। उस वक्त में साधना का हर स्टाइल एक ट्रेंड बन जाया करता था। चाहे बात उनके हेयर स्टाइल की हो या उनके कपड़ों की।
2 of 5
saadhna
लेकिन साधना को ये सारी शोहरत मशहूर प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी की फिल्म 'लव इन शिमला' से मिली थी। ये फिल्म करने के बाद साधना रातों रात स्टार बन गई थीं। फैंस उनके हेयरस्टाइस से लेकर उनके कपड़ों को भी कॉपी करने लगे थे। लेकिन जिस फिल्म ने साधना को इतना मशहूर किया और उनका स्टाइल चर्चा में रहा दरअसल इसके पीछे प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी का हाथ था।
3 of 5
saadhna
प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी अपने बेटे जॉय मुखर्जी को हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता लांच करना चाहते थे। इसलिए सशाधर एक नये चेहरे की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान साधना ने सिंधी फिल्म 'अबाना' की थी और उनकी फोटो एक मैगजीन में छपी थी। सशाधर मुखर्जी ने मैगजीन की वो फोटो देखी और साधना को अपनी फिल्म 'लव इन शिमला' कास्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saadhna
फिल्म के डायरेक्टर आर.के. नैय्यर ने इस फिल्म में साधना का ऐसा लुक चाहते थे जो पहले हिंदी सिनेमा में कभी न देखा गया हो और इसीलिए उन्होंने इसे लेकर काफी एक्सपेरीमेंट किए थे। उसी दौरान हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा औड्रे हेपबर्न की फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में औड्रे का हेयर स्टाइल आर.के. नैय्यर को बहुत पसंद आया और फिर नैय्यर ने नई नवेली साधना को इसी हेयर कट के साथ सिनेमा स्क्रीन पर उतारा। उनका आइडिया काम कर गया और ये हेयर स्टाइल साधना कट के नाम से लोकप्रिय हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
saadhna
हालांकि बाद में साधना का ये हेयरस्टाइल उनके लिए मुसीबत भी बना। बिमल रॉय की फिल्म में काम करने के लिए साधना को अपने बालों में क्लिप लगाना पड़ा ताकि वह गांव की सुंदर सुशील लड़की दिख सकें। साधना ने 'मेरा साया', 'राजकुमार', 'मेरे महबूब' और 'वो कौन थी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।