{"_id":"678b36f1378f884c00080754","slug":"sadhguru-praised-kangana-ranaut-emergency-said-youngsters-should-watch-this-film-you-will-know-about-history-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: सद्गुरु ने की 'इमरजेंसी' की तारीफ, बोले- 'ये फिल्म युवाओं को देखनी चाहिए, इससे इतिहास...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: सद्गुरु ने की 'इमरजेंसी' की तारीफ, बोले- 'ये फिल्म युवाओं को देखनी चाहिए, इससे इतिहास...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:37 AM IST
सार
कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म देखने के लिए सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी पहुंचे। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने युवाओं को फिल्म देखनी चाहिए, इससे इतिहास का पता चलता है।
विज्ञापन
1 of 5
सद्गुरु के साथ कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग में सद्गुरु यानी जग्गी वासुदेव भी पहुंचे। उनसे जब फिल्म के बारे में पूछा गया को उन्होंने कहा कि फिल्म के दोनों अभिनेता यहां हैं आपको उनसे पूछना चाहिए। हालांकि, यह फिल्म युवाओं को जरूर देखनी चाहिए, इससे हमें इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलता है।
2 of 5
सद्गुरु के साथ कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना की फिल्म के लिए बोले सद्गुरु
सद्गुरु ने कहा, उन्होंने कहा कि भारत में इमरजेंसी लगे 50 साल हो गए हैं, ऐसे में इतिहास को जानने के लिए ऐसी फिल्मों को देखना जरूरी है। इससे कुछ सवाल हमारे मन में आते हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी चीज को जज करने से बचना चाहिए। प्रश्न ये है कि हम जो कुछ सीख चुके हैं, वही काम फिर से हो रहे हैं। युवाओं के लिए यह फिल्म देखना बहुत जरूरी है, इससे हमें इतिहास के बारे में पता चलता है। यहां बैठकर किसी को भी जज करना बहुत आसान है, लेकिन इस फिल्म को में एक अभिनेता के साथ किसी बड़े किरदार को निभाना बहुत मुश्किल होता है।
अनुपम खेर ने कही ऐसी बात
अनुपम खेर ने इस फिल्म को लेकर कहा कि सद्गुरु हमारी स्क्रीनिंग में आए ये बहुत ही अच्छा महसूस कर रहे हैं। कंगना ने इस फिल्म में एक्टिंग के साथ निर्देशन भी किया है। इस फिल्म में उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है और इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को लेकर बोलीं कंगना
कंगना ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी फिल्म देखने के लिए सद्गुरु जी आए, ये हमारा सौभाग्य है। फिल्म में मेरे साथ बहुत अच्छी क्रू और शानदार कलाकार रहे हैं। नेशनल विनिंग एक्टर के साथ काम करना हमारे लिए बहुत अच्छा रहा। अगर मैं इतने अच्छे लोगों के साथ फिल्म बना सकती हूं तो क्या ही बात।
सद्गुरु का जताया आभार
कंगना रनौत ने कहा कि सद्गुरु फिल्में नहीं देखते लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए समय निकाला। हम इसके लिए बहुत आभारी हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग में महिमा चौधरी और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।