{"_id":"5e14355d8ebc3e87ec800991","slug":"sagarika-ghatge-birthday-special-story-she-married-with-cricketer-zaheer-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं सागरिका घटगे, जहीर खान से गुपचुप रचाई थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं सागरिका घटगे, जहीर खान से गुपचुप रचाई थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 08 Jan 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
sagarika
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम कर चुकीं सागरिका घटगे 8 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं । ये सागरिका का 34वां बर्थडे होगा । सागरिका ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी की है । शादी के बाद सागरिका ने फिल्मों से दूरी बना ली । एक्ट्रेस के अलावा सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रही हैं । इसी वजह से वो फिल्म 'चक दे इंडिया' का हिस्सा बनी थीं।
2 of 6
sagarika
- फोटो : social media
सागरिका का नाता शाही परिवार से है। सागरिका के पिता विजयसिन घटगे हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं। साथ ही सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें ऐड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे।
3 of 6
sagarika
- फोटो : social media
उनके पिता ने इन प्रपोजल को साफ रिजेक्ट कर दिया था। सागरिका ने साल 2013 में फिल्म 'रश' में इमरान हाशमी के साथ काम किया था । इस फिल्म में उनके जबरदस्त किस सीन भी थे। सागरिका की डेब्यू फिल्म 'चक दे इंडिया' ही थी। फिल्म 'चक दे' के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया था। इसी फिल्म के लिए सागरिका को लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sagarika ghatge
हिंदी के साथ सागरिका पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म 'दिलदरिया' सागरिका की हिट फिल्मों में एक है। सागरिका फिल्मों के साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम करने के बाद सागरिका को रीबॉक इंडिया का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
जहीर खान, सागरिका घाटगे
सागरिका और जहीर खान का रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कील के रिसेप्शन पर पहुंचे थे। दोनों की लवस्टोरी की बात करें तो इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। एक इंटरव्यू में सागरिका ने कहा था, 'मैं और जहीर हमारे दोस्त ऋतिक के जरिए मिले थे। मैं जब भी ऋतिक से मिलती थी तो कहती थी कि जहीर एक अच्छा लड़का है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।