सब्सक्राइब करें

'स्टाइल' फिल्म से मशहूर हुए थे साहिल खान, फिल्मों से दूर अब जीते हैं ऐसी जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 06 Nov 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
Sahil Khan birthday special know unknown facts about style actor
साहिल खान - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान अपना जन्मदिन पांच नवंबर को मानते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में काम किया है। दमदार पर्सनैलिटी होने के बावजूद वह फिल्मों में ज्यादा नहीं चल सके। साहिल खान का जन्म पांच नवंबर 1976 को कोलकाता में हुआ था। जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी की कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

Trending Videos
Sahil Khan birthday special know unknown facts about style actor
साहिल खान - फोटो : file photo

साहिल खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म स्टाइल से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शरमन जोशी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में साहिल और शरमन जोशी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद शरमन जोशी बॉलीवुड में अपना करियर आगे बढ़ाने में कामयाब रहे, लेकिन साहिल धीरे-धीरे फ्लॉप स्टार की लिस्ट में गिने जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sahil Khan birthday special know unknown facts about style actor
फिल्म स्टाइल का एक सीन - फोटो : file photo

साहिल खान ने अपने पूरे करियर में स्टाइल के अलावा एक्सक्यूज मी, ये है जिंदगी, डबल क्लास और अलादिन सहित कुल सात फिल्मों में काम किया है, लेकिन कमजोर कहानी के चलते यह सभी फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और फ्लॉप हो गईं। बॉलीवुड स्टार न बनने के बावजूद साहिल खान करोड़ों के मालिक हैं और रॉयल जिंदगी जीते हैं। 

Sahil Khan birthday special know unknown facts about style actor
साहिल खान - फोटो : file photo

बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद साहिल खान ने अपना एक जिम खोल लिया। इस बिजनेस से उन्हें काफी फायदा हुआ। इसके बाद वह लगातार इसकी ब्रांच खोलते जा रहे हैं। इतना ही नहीं वह फिटनेस उद्यमी भी हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिसके जरिए वह लोगों को फिटनेस की सलाह भी देते रहते हैं। इसके अलावा साहिल खान का मिनरल वाटर का भी बिजनेस है। 

विज्ञापन
Sahil Khan birthday special know unknown facts about style actor
साहिल खान - फोटो : file photo

साहिल खान के मिनरल वाटर ब्रांड का नाम हंक वाटर है। इसके अलावा साहिल अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री निगार खान से साल 2004 में शादी की थी, लेकिन इन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और एक साल बाद साहिल और निगार अलग हो गए। फिलहाल साहिल खान फिल्मों से दूर अपने जिम और बिजनेस में व्यस्त हैं। 

पढ़ें: काजल अग्रवाल की नई तस्वीरें आईं सामने, सलवार सूट में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed