{"_id":"5cd3d0febdec2207897f182d","slug":"sai-pallavi-birthday-here-are-some-lesser-known-facts-about-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली फिल्म से ही स्टार बन गई थीं साई पल्लवी, इस वजह से ठुकरा चुकी हैं 2 करोड़ रुपये की डील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली फिल्म से ही स्टार बन गई थीं साई पल्लवी, इस वजह से ठुकरा चुकी हैं 2 करोड़ रुपये की डील
अपनी पहली ही फिल्म 'फिदा' के साथ तेलगु अभिनेत्री साई पल्लवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पल्लवी अपने अलग रोल के लिए जानी जाती हैं। साई की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी हर छोटी से छोटी बात फैंस जानना चाहते हैं। साईं पल्लवी का आज जन्मदिन है। वह 27 साल की हो गई हैं। साई साउथ इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 7
साईं पल्लवी
साई पल्लवी ने जाजिर्या के टिबिलीसी स्टेट मेडिकल विश्वविद्यालय (TSMU) में पढ़ाई की है। साल 2014 में जब वह TSMU में पढ़ाई कर रही थी, तब निर्देशक अल्फोंज पुथरिन ने साई पल्लवी को फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' की भूमिका के लिए ऑफर दिया।
3 of 7
साईं पल्लवी
इसके लिए उन्हें साउथ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। इसके बाद उनकी मलयालम फिल्म 'काली' बी बेहद पॉपुलर हुई थी, और साई पल्लवी की एक्टिंग को खूब पसंद भी किया गया था। एक्टर होने के साथ साई एक ट्रेंड डांसर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
साईं पल्लवी
साई पल्लवी की खासियत स्क्रीन पर कम मेकअप और अपने चेहरे को जस का तस पेश करना है। इस वजह से साई पल्लवी सिने प्रेमियों में जबरदस्त ढंग से लोकप्रिय भी हैं। साई पल्लवी 'सिंघम' का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार सूर्या के साथ 'एनजीके' में नजर आएंगी। फिल्म 31 मई को रिलीज होगी। साई पल्लवी की 2018 में 'मारी 2' धनुष के साथ आई थी, और इस फिल्म को भी खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 7
साईं पल्लवी
हाल ही में साई को 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम ऐड ऑफर किया गया था लेकिन इस एक्ट्रेस ने गोरेपन से जुड़ी क्रीम का प्रमोशन करने से ही मना कर दिया है। साईं पल्लवी ने सौंदर्य प्रसाधनों के बारे में अपनी नापसंद को लेकर बात करते हुए कहा था कि वह सुंदर दिखने के लिए कभी भी मेकअप का इस्तेमाल नहीं करतीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।