फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: बिना मेकअप भी बेहद खूबसूरत लगती हैं साई पल्लवी, इस वजह से ठुकरा चुकीं करोड़ों की डील

Sun, 09 May 2021 10:16 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 09 May 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Sai pallavi Birthday Special lesser known Facts About
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम

तेलुगु अभिनेत्री साई पल्लवी का आज जन्मदिन है। साईं पल्लवी का आज अपना 29वां जन्मदिन (Sai Pallavi Birthday) मना रही हैं। साई साउथ इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं। साई की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रेमम फिल्म से की थी और पहली ही फिल्म से साई दर्शकों के दिलों में छा गईं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sai Pallavi (@saipallavi.senthamarai)

Sai pallavi Birthday Special lesser known Facts About
साई पल्लवी - फोटो : ट्विटर

क्या आप जानते हैं कि साई पल्लवी कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। उनके पास मेडिकल की डिग्री है। अगर अभिनेत्री नहीं बनती तो साई एक कार्डियोलॉजिस्ट होतीं। साल 2014 में जब वह पढ़ाई कर रही थी, तब ही उन्हें फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' की भूमिका के लिए ऑफर मिला। इसके लिए उन्हें साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sai Pallavi (@saipallavi.senthamarai)

Sai pallavi Birthday Special lesser known Facts About
sai pallavi - फोटो : sai pallavi

इसके बाद उनकी मलयालम फिल्म 'काली' भी बेहद पॉपुलर हुई थी, और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की एक्टिंग को खूब पसंद भी किया गया था। एक्टर होने के साथ साई एक डांसर भी हैं। साई ने कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली। अभी तक पल्लवी ने महज 15 फिल्मों में अभिनय किया है और इतने कम समय में बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sai pallavi Birthday Special lesser known Facts About
साई पल्लवी - फोटो : instagram

साई पल्लवी फिल्मों में बिना मेकअप के नजर आती हैं। इस वजह से वे सिने प्रेमियों में जबरदस्त ढंग से लोकप्रिय भी हैं। साई अपनी फिल्मों में कम ही मेकअप में नजर आती हैं। साई पल्लवी 'सिंघम' का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार सूर्या के साथ 'एनजीके' में नजर आ चुकी हैं। आप उनके सोशल मीडिया से उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Sai pallavi Birthday Special lesser known Facts About
साई पल्लबी - फोटो : instagram

साई दो करोड़ की फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन ठुकरा चुकी हैं। ये क्रीम गोरेपन के लिए थी। साईं पल्लवी ने सौंदर्य प्रसाधनों के बारे में अपनी नापसंद को लेकर बात करते हुए कहा था कि वह सुंदर दिखने के लिए कभी भी मेकअप का इस्तेमाल नहीं करतीं और ऐसी किसी चीज के प्रमोशन का हिस्सा भी नहीं बनना चाहती जो लोगों को भ्रमित करे। साई के अनुसार जो नेचुरल है वही बेहतर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed