फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनडीए में पढ़ने वाले संदीप को ईशा ने लिखा पोस्टकार्ड, देखिए सलमान की इस हीरोइन का नया लुक

Sat, 03 Apr 2021 06:52 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 03 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Saiee Manjrekar first look reveal from Sandeep unnikrishnan biopic film major
'मेजर' फिल्म में सई मांजरेकर का लुक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए मेजर उन्नीकृष्णन के जीवन पर बनी फिल्म ‘मेजर’ रिलीज के पहले से काफी चर्चा में हैं। फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर की एक झलक अपने आप में सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस सई मांजरेकर के लुक को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि कैसा होगा एक मेजर की लव लेडी का लुक? ये लुक शनिवार को सामने आ ही गया।

Saiee Manjrekar first look reveal from Sandeep unnikrishnan biopic film major
सई मांजरेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आखिरकार अब बाहर आ चुका हैं एक्ट्रेस सई मांजरेकर का भोला सा लुक जिसे देख फैंस अपना दिल हार बैठेंगे। स्कूल की यूनिफॉर्म पहने अदिवी शेष के बगल बैठ उन्हें प्यार से निहारती हुई सई के हाव भाव, यही बता रहे हैं कि मेजर संदीप और ईशा का रिश्ता कितना मजबूत था जो स्कूल से शुरू होकर आगे एक मजबूत रिश्ते में बंध गया। ईशा के हाथो से लिखा संदीप के नाम का ये संदेश उनके अमर प्यार की गहराई को दिखाता हैं।

Saiee Manjrekar first look reveal from Sandeep unnikrishnan biopic film major
सई मांजरेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘मेजर’ में सई 16 साल की लड़की से लेकर 28 साल की लेडी का किरदार अदा कर रही हैं। चूंकि फिल्म ‘मेजर’ हिंदी और तेलुगु में हैं तो इसके लिए सई ने तेलुगु सीखी और खुद संवाद भी बोले। फिल्म में सई की आवाज के लिए किसी भी वाइस ओवर आर्टिस्ट से काम नहीं लिया गया हैं। फिल्म के मेकर भी सई की लगन और किरदार के लिए की गई उनकी मेहनत से बहुत खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saiee Manjrekar first look reveal from Sandeep unnikrishnan biopic film major
अदिवी शेष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता अदिवि शेष फिल्म ‘मेजर’ में शहीद मेजर  उन्नीकृष्णन का रोल कर रहे हैं। फिल्म में सोभिता धूलिपाला, सई मांजरेकर, प्रकाश राज मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को निर्देशित किया हैं सशी किरण टिक्का ने।

विज्ञापन
Saiee Manjrekar first look reveal from Sandeep unnikrishnan biopic film major
सलमान खान, सई मांजरेकर - फोटो : instagram/saieemmanjrekar

सई मांजरेकर ने सिनेमा में अपना डेब्यू अपने पिता महेश मांजरेकर के खास दोस्त अभिनेता सलमान खान के साथ किया था। ये फिल्म थी ’दबंग’। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर तो खूब नोट छापे लेकिन ये फिल्म लोगों को खास पसंद नहीं आई थी। महेश मांजरेकर ने ‘अमर उजाला’ के एक मुलाकात में कहा था कि उनकी चलती तो वह सई को कभी इस फिल्म से लॉन्च नहीं होने देते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed