फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif-Kareena: कार में सीट बेल्ट न बांधने पर सैफ-करीना जमकर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- मुंबई पुलिस दोनों को...

Mon, 09 Jan 2023 11:51 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 09 Jan 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
saif ali khan and kareena kapoor khan not wearing seat belt couple trolled on social media
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के स्टार कपल कहे जाने वाले करीना कपूर और सैफ अली खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अपने लुक्स के जरिए खूब चर्चा में रहते हैं। ये जोड़ी भी फैंस की पसंदीदा जोड़ी में से एक है। जब दोनों एकसाथ नजर आते हैं तो फैंस की नजरें उनपर से नहीं हटती हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है, जिसके लिए सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों को ट्रोल किया जा रहा है। दोनों की एक गलती उनपर काफी भारी पड़ती नजर आ रही है।

saif ali khan and kareena kapoor khan not wearing seat belt couple trolled on social media
सैफ अली खान- करीना कपूर - फोटो : ANI

दरअसल हाल ही में सैफ और करीना को अपनी गाड़ी में स्पॉट किया गया। इस दौरान सैफ अली खान गाड़ी चला रहे थे और करीना उनके बगल में बैठी हुई थीं। दोनों को देखने के लिए पैपराजी की भीड़ इकट्ठा थी। पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सैफ और करीना दोनों को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। 


इसे भी पढ़ें- Salman Khan: सलमान खान की वजह से अटकी हुई है उनके एक फैन की शादी? जानिए पूरा किस्सा
saif ali khan and kareena kapoor khan not wearing seat belt couple trolled on social media
सीट बेल्ट न लगाए सैफ-करीना - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों कार की आगे वाली सीट पर बैठे थे, लेकिन किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। यही वजह थी कि दोनों सोशल मीडिया पर लोगों के हत्थे चढ़ गए और खूब खरी-खोटी सुनने को मिली। दोनों की लापरवाही के चलते उनको खूब सुनने को मिला है। एक यूजर ने लिखा- सीट बेल्ट क्यों नहीं...? वहीं दूसरे ने लिखा-  आराम करो, नियम केवल आम आदमी के लिए हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या बॉलीवुड सीट बेल्ट लगाने में विश्वास रखता है या फिर वो एलियंस हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan and kareena kapoor khan not wearing seat belt couple trolled on social media
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। वहीं करीना कपूर हंसल मेहता की अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास हंसल मेहता की अनटाइटल्ड फिल्म भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed