फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Flashback: जब रजा मुराद ने जीनत अमान के साथ एक सीन फिल्माने से कर दिया था इनकार, यह थी वजह

Mon, 09 Jan 2023 10:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Jan 2023 10:10 AM IST
सार


 

विज्ञापन
When Actor Raza Murad Refused To Do a Scene With Actress Zeenat Aman In Daku Hasina Due to This Reason
रजा मुराद-जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला

जीनत अमान अपने दौर की प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। अपने लुक, अदाकारी और खूबसूरती के चलते उन्होंने फैंस के दिलों पर राज किया है। इंडस्ट्री में भी तमाम सितारे जीनत के साथ काम करने के लिए तुरंत तैयार हो जाते थे। मगर, एक बार ऐसा हुआ कि रजा मुराद ने जीनत के साथ फिल्म का एक सीन करने से साफ इनकार कर दिया। रजा मुराद खुद बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाते हैं। फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हैं। मगर, एक फिल्म में उन्हें जीनत के साथ कुछ सीन फिल्माने थे, जिन्हें करने को रजा साहब तैयार न हुए। सभी ने लाख समझाया, लेकिन रजा मुराद अपनी बात पर ही अड़े रहे। आखिर क्या थी इसकी वजह, आइए जानते हैं...

When Actor Raza Murad Refused To Do a Scene With Actress Zeenat Aman In Daku Hasina Due to This Reason
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का नाम था 'डाकू हसीना', जिसमें रजा मुराद और जीनत अमान साथ काम कर रहे थे। फिल्म के एक सीन में रजा मुराद को जीनत अमान के साथ जबरदस्ती करनी थी, लेकिन रजा मुराद ने जीनत अमान के साथ वो सीन करने से इनकार कर दिया। इसकी वजह भी कम दिलचस्प नहीं है।
बेबी प्लानिंग कर रही हैं मोनालिसा, साल 2023 में देंगी गुड न्यूज?

When Actor Raza Murad Refused To Do a Scene With Actress Zeenat Aman In Daku Hasina Due to This Reason
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बहुत कम लोग जानते हैं कि रजा मुराद और जीनत अमान असल जिंदगी में रिश्तेदार हैं। इसलिए, रजा मुराद जबरदस्ती वाला सीन नहीं करना चाहते थे। यहां तक कि फिल्म के निर्देशक रजा मुराद को बहुत देर तक समझाते रहे, लेकिन रजा मुराद वह सीन करने के लिए हरगिज तैयार नहीं हुए। बाद में जीनत अमान खुद रजा मुराद को समझाने गईं कि उन्हें ये सीन करना चाहिए। एक एक्टर होने के नाते उन्हें हमेशा पहले अपने काम को तवज्जो देनी चाहिए न कि रिश्ते को।
Unreleased Movies: कभी नहीं बन पाईं ये फिल्में, कुछ बीच में ही रुकीं तो कई में डूब गए करोड़ों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
When Actor Raza Murad Refused To Do a Scene With Actress Zeenat Aman In Daku Hasina Due to This Reason
डाकू हसीना - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान के काफी देर तक समझाने के बाद आखिरकार रजा मुराद उस सीन को करने के लिए तैयार हुए, जिसमें उन्होंने जीनत अमान को छूने से भी इनकार कर दिया था। बता दें कि फिल्म 'डाकू हसीना' वर्ष 1987 में रिलीज हुई थी।
Honey Singh: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, बोले, 'देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed