फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fearless Nadia: पिता की मौत के बाद सेल्स गर्ल बनने बॉम्बे आई ऑस्ट्रेलियन लड़की, जानिए कैसे बन गईं 'हंटरवाली'

Mon, 09 Jan 2023 08:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 09 Jan 2023 08:39 AM IST
विज्ञापन
Fearless Nadia Death Anniversary Australian girl who turned hunterwali of Indian cinema first action actress
फियरलेस नाडिया - फोटो : अमर उजाला

बड़े पर्दे पर सितारों को एक्शन अवतार में देखने किसे पसंद नहीं हैं। विलेन के साथ दो-दो हाथ करना, गाड़ियों के साथ स्टंट करना या आग में कूद जाना, सितारों को फिल्मों में हर तरह का एक्शन करते देखा गया है। अब जहां फिल्मों में हीरोइन खुद एक्शन करती नजर आती हैं, तो एक वक्त ऐसा था जब वह इससे दूर भागती थीं। वहीं, 1930-40 के दौर में एक एक्ट्रेस ऐसी थी, जो एक्शन सीन्स से कभी पीछे नहीं हटती थीं। बिना किसी हार्नेस के वह ऊंचाई से कूद जातीं, झूमर से झूलतीं, आग से खेलतीं, तो कभी चलती ट्रेन के ऊपर मर्दों से भिड़ जाती थीं। इस एक्ट्रेस का नाम था नाडिया, जिन्हें 'फियरलेस नाडिया' के नाम से जाना गया।

Fearless Nadia Death Anniversary Australian girl who turned hunterwali of Indian cinema first action actress
फियरलेस नाडिया - फोटो : सोशल मीडिया

पिता की पोस्टिंग के बाद आई थीं बॉम्बे
फिल्मों में अपने स्टेंट से सबको हैरान कर देने वालीं नाडिया का असली नाम मैरी एन इवांस था। 8 जनवरी 1908 को पर्थ ऑस्ट्रेलिया में जन्मी नाडिया ने 1996 में अपने जन्मदिन के एक दिन बाद 9 जनवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। नाडिया के पिता स्कॉटिश थे और ब्रिटिश आर्मी में वॉलेंटियर थे। वहीं, उनकी मां ग्रीक थीं। जब नाडिया एक साल की थीं, तब उनके पिता का ट्रांसफर बॉम्बे (मुंबई) में हो गया था, तभी पहली बार वह यहां आईं। इसके बाद पहली वर्ल्ड वॉर में उनके पिता का निधन हो गया और वह परिवार के साथ पेशेवर चली गईं।

Amitabh Bachchan: ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से हो गई एक भूल, माफी मांगने के बाद भी आ गए ट्रोल्स के निशाने पर

Fearless Nadia Death Anniversary Australian girl who turned hunterwali of Indian cinema first action actress
फियरलेस नाडिया - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान में सीखी घुड़सवारी
नॉर्थ-वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस (जो अब पाकिस्तान का खैबर पख्तूनवा है) में नाडिया ने बंदूक चलाना, शिकार करना, मछली पकड़ना और घुड़सवारी करना सीखा। नाडिया को उस समय अंदाजा भी नहीं था कि आगे जाकर वह क्या करने वाली हैं। लेकिन वह फिर भी अपने शरीर को मजबूत बनाने के लिए वह काफी मेहनत करती थीं और यही बाद में उनके सबसे ज्यादा काम आया। फिर अचानक ही कुछ हुआ कि उन्हें अपने परिवार के साथ मुंबई वापस आना पड़ा। यहां वह वह बॉम्बे के आर्मी एंड नेवी स्टोर में सेल्स गर्ल का काम करती थीं। नाडिया बचपन से ही सिंगर बनने की चाहत रखती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उन्होंने रशियन डांसर मैडम अस्त्रोवा का ग्रुप ज्वाइन किया, जो भारत के शाही परिवारों की महफिलों में परफॉर्म करता। 

Janhvi Kapoor: जूनियर NTR के साथ फिल्म के लिए जान्हवी ने बढ़ाई फीस, रश्मिका मंदाना से ज्यादा की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
Fearless Nadia Death Anniversary Australian girl who turned hunterwali of Indian cinema first action actress
फियरलेस नाडिया - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे बनीं मैरी से नाडिया
मैडम अस्त्रोवा के ग्रुप में रहते हुए मैरी एन इवांस को नाडिया नाम मिला। दरअसल, आर्मेनियन ज्योतिष ने उन्हें कहा था कि कामयाबी उनका इंतजार कर रही है, ऐसे में उन्हें अपना नाम 'N' से रखना होगा। इसके बाद उन्होंने नाडिया नाम चुना क्योंकि वह भारतीयों को आसानी से समझ आता और सुनने में भी कूल लग रह था। ज्योतिष की भविष्यवाणी सच हुई और आगे चलकर नाडिया काफी फेमस हुईं। हालांकि फिल्मों में आने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी थी कि वह अपना नाम नंदा देवी कर लें। लेकिन नाडिया ने इससे साफ इनकार कर दिया था। वहीं, ग्रुप में रहते हुए वह एक्रोबेटिस स्टंट में माहिर हो गई थीं।

B-Town: कियारा-सिद्धार्थ के अलावा इस साल इन सेलेब्स के घर भी बज सकती है शहनाई, चल रही हैं शादी की तैयारियां

विज्ञापन
Fearless Nadia Death Anniversary Australian girl who turned hunterwali of Indian cinema first action actress
हंटरवाली - फोटो : सोशल मीडिया

'हंटरवाली' बन चमकी किस्मत
इसके बाद लाहौर के एक सिनेमाहॉल के मालिक की नजर नाडिया पर पड़ी और उन्होंने वाडिया ब्रदर्स को नाडिया के बारे में बताया। जब नाडिया वाडिया ब्रदर्स के स्टूडियो पहुंचीं, तो वह उनका वेस्टर्न चेहरा देख हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने नाडिया को शुरुआत में छोटे-छोटे रोल दिए, जिसके लिए उन्हें 60 रुपये प्रति माह फीस मिलती थी। इसके बाद 'हंटरवाली' फिल्म आई, जिसने नाडिया को स्टार बना दिया। फिल्म में नाडिया को देख हर तरफ हलचल मच गई। उन्हें घुड़सवारी करते, मर्दों से लड़ते देख सब हैरान रह गए थे। उनकी निडरता एक ट्रेडमार्क बनी और वह नाडिया से 'फियरलेस नाडिया' बन गईं।

Tunisha Sharma: तुनिशा की मौत पर मां ने उठाए सवाल, सुसाइड से तीन दिन पहले भेजा बेटी का वॉइस मैसेज सुनाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed