सब्सक्राइब करें

Bollywood Top 10 Villain 2023: गब्बर, शाकाल, मोगैंबो तो नहीं, लेकिन इस साल के ये 10 विलेन इनसे कम भी नहीं

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 09 Jan 2023 08:35 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Top 10 Villain 2023 john abraham jagapathi babu Saif ali khan prithviraj sukumaran emraan hashmi
2023 में बड़े पर्दे पर नजर आएंये ये विलेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहते हैं कि फिल्मों का विलेन जितना ही पावरफुल होगा, उसको हराने के लिए हीरो को जो मशक्कत करनी होती है, उसी से उसके हिस्से की तालियां आती हैं। यानी कि जितना बड़ा विलेन, उतना बड़ा हीरो और उतनी ही बड़ी फिल्म। गब्बर, मोगैंबो, शाकाल, कांचा चीना और डॉक्टर डैंग जैसे खलनायकों को भला कौन सिनेप्रेमी भूल सकता है। इस साल भी हिंदी सिनेमा में कई बड़े खलनायकों पर दांव लगा है। आइए नजर डालते है इस साल के सबसे बहुप्रतीक्षित खलनायकों पर....

Bollywood Top 10 Villain 2023 john abraham jagapathi babu Saif ali khan prithviraj sukumaran emraan hashmi
मीर सरवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीर सरवर (मिशन मजनू)
'बजरंगी भाई जान', 'दिशूम', 'जॉली एलएलबी 2' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके मीर सरवर को खलनायक का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' में मिला है। यह फिल्म 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक काल्पनिक घटना पर आधारित है। यह फिल्म 20 जनवरी 2023 को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

Bollywood Top 10 Villain 2023 john abraham jagapathi babu Saif ali khan prithviraj sukumaran emraan hashmi
जॉन अब्राहम, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जॉन अब्राहम (पठान) 
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में जॉन अब्राहम एक खूंखार विलेन का किरदार निभा रहे है जो पैसे लेकर अपने दुश्मनों को खत्म कर देता है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और शाहरुख खान के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है।  फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। सलमान खान इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Top 10 Villain 2023 john abraham jagapathi babu Saif ali khan prithviraj sukumaran emraan hashmi
जगपति बाबू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जगपति बाबू (किसी का भाई किसी की जान)
साउथ फिल्मों के स्टार जगपति बाबू अब तक साउथ की 120 फिल्मों में काम कर चुके हैं। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में वह विलेन की भूमिका निभा रहे हैं और फिल्म में सलमान खान को जबरदस्त टक्कर देते नजर आएंगे। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है। यह फिल्म पहले 'कभी ईद कभी दिवाली' के नाम से बन रही थी बाद में इसका नाम बदलकर 'किसी का भाई किसी की जान' रख दिया गया।

Bollywood Couples: 'कोई आलू तो कोई मैड-हैटर',अपने पार्टनर्स को इन नामों से बुलाते हैं फिल्मी सितारे

विज्ञापन
Bollywood Top 10 Villain 2023 john abraham jagapathi babu Saif ali khan prithviraj sukumaran emraan hashmi
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विजय सेतुपति (जवान)
विजय सेतुपति दक्षिण फिल्मों के जाने माने अभिनेता है। साउथ की कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभा चुके विजय सेतुपति शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए विजय सेतुपति ने अब तक की सबसे ज्यादा फीस वसूली है। यह भूमिका पहले राणा दग्गुबाती करने वाले थे लेकिन खराब स्वास्थ्य और डेट्स की समस्या की वजह से फिल्म के निर्देशक एटली ने विजय सेतुपति को फिल्म में कास्ट किया। यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed