सिद्धार्थ आनंद को 'वॉर' और 'पठान' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन 16 साल पहले उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ फिल्म 'सलाम नमस्ते' से बतौर निर्देशक अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 'ता रा रम पम' बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। कुछ ही महीनों पहले खबर आई थी कि सिद्धार्थ आनंद और सैफ अली खान एक एक्शन थ्रिलर के लिए एक बार फिर साथ आए हैं। सैफ सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन हाउस के जरिए निर्मित एक वेब प्रोजेक्ट के लिए में काम करेंगे।
Saif-Siddharth Anand: सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद के प्रोजेक्ट की हुई ओटीटी डील, इतने करोड़ में बेची गई फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इस प्रोजेक्ट को लेकर एक ताजा अपडेट आया है, जिसमें दावा किया गया है कि आगामी बिना शीर्षक वाली फिल्म पहले ही नेटफ्लिक्स को 60 करोड़ रुपये में बेच दी गई है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार मार्फ्लिक्स प्रोडक्शन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ अच्छी डील की है।
Nitesh Tiwari: 'रामायण' बनाने जा रहे नितेश तिवारी का बड़ा दावा, बोले- फिल्म से किसी की भावनाएं नहीं होंगी आहत
रिपोर्ट्स के अनुसार, कम समय में 'वॉर' और 'पठान' देने के बाद सिद्धार्थ आनंद सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। मार्फ्लिक्स के साथ उनका उद्देश्य सभी प्लेटफार्मों पर सबसे बड़ी एक्शन फिल्में बनाना है और सैफ अली खान की अभी तक शीर्षकहीन फिल्म डिजिटल दुनिया के लिए उस दिशा में एक कदम है। उन्होंने नेटफ्लिक्स के साथ एक अच्छी डील साइन की है, क्योंकि फिल्म डिजिटल प्लेयर को 60 करोड़ रुपये में बेची गई है। यह सौदा इस तरह से किया गया है, जो सभी हितधारकों के लिए फायदेमंद है।
Eros Theatre: इरॉस में खुलेगा दक्षिणी मुंबई का पहला आईमैक्स स्क्रीन, पीवीआर आइनॉक्स ने संभाली सिनेमा की विरासत
इस एक्शन थ्रिलर का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल के जरिए किया जाएगा, जिन्होंने आखिरी बार जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'रॉ' का निर्देशन किया था। सिद्धार्थ और रॉबी काफी लंबे समय से दोस्त हैं। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी और अगले साल रिलीज होगी।
Chandu Champion: चंदू चैम्पियन की शूटिंग शुरू, कार्तिक आर्यन ने कबीर खान के साथ तस्वीर साझा कर दिखाई हरी झंडी
फिलहाल सिद्धार्थ सबसे व्यस्त फिल्म निर्माता हैं। वह ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' पूरी कर रहे हैं, जबकि शाहरुख खान और सलमान खान की 'टाइगर वर्सेज पठान' में भी शामिल हैं। वह शाहरुख और सुहाना के साथ सुजॉय घोष की फिल्म में भी शामिल हैं। वहीं सैफ को आखिरी बार 'आदिपुरुष' में लंकेश की भूमिका में देखा गया था। सैफ फिलहाल इटली में छुट्टियां मना रहे हैं और जल्द ही जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अभिनीत अपनी साउथ डेब्यू फिल्म में व्यस्त हो जाएंगे।
Ott Films: भारत की पहली क्लि-फाई थ्रिलर सीरीज लेकर आ रहे हैं नील माधव पांडा, हाईवे नाइट्स ओटीटी पर होगी रिलीज