{"_id":"5f37c51d8ebc3e4ae354a8e3","slug":"saif-ali-khan-birthday-when-kareena-kapoor-attends-saif-marriage-with-amrita-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफ की पहली शादी में मेहमान बनकर पहुंची थीं नन्ही करीना, अब दूसरे बच्चे की प्रेग्नेंसी को लेकर बटोर रही हैं सुर्खियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ की पहली शादी में मेहमान बनकर पहुंची थीं नन्ही करीना, अब दूसरे बच्चे की प्रेग्नेंसी को लेकर बटोर रही हैं सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 16 Aug 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना, सैफ और अमृता
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली खान 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 1970 में सैफ का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। सैफ के करियर की शुरुआत फिल्म ‘परंपरा’ से हुई थी। उनकी अगली फिल्म ‘आशिक आवारा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार भी मिला। सैफ इन दिनों पिता बनने की वजह से चर्चा में हैं। उनकी पत्नी करीना कपूर दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।
2 of 5
सैफ और अमृता
- फोटो : file photo
सैफ ने दो शादियां की हैं। अमृता सिंह से जब सैफ की शादी हुई थी दोनों में उम्र का फर्क होने के साथ ही करियर में भी काफी अंतर था। जब सैफ ने बॉलीवुड में कदम रखा था, तब तक अमृता बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के रूप में पहचान बना चुकी थीं। दोनों की लव स्टोरी फिल्म बेखुदी के दौरान शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और 1991 में शादी कर ली।
3 of 5
सैफ अली खान अमृता सिंह
इस शादी की उस वक्त इतनी ज्यादा चर्चा नहीं हुई होगी जितनी सैफ की दूसरी शादी के वक्त हुई। सैफ ने अपने से 12 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से साल 1991 में शादी की थी। इस शादी में सैफ की दूसरी पत्नी करीना जो उस वक्त बहुत छोटी थीं, शामिल हुई थीं। बताया जाता है करीना ने सैफ को शादी की बधाई भी दी थी। इस शादी में वह अपनी बहन करिश्मा के साथ पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैफ, अमृता
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ से शादी के बाद अमृता सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और सारा और इब्राहिम की परवरिश में लग गईं। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही अमृता और सैफ के बीच दूरियां आ गईं। दोनों ने 2004 में तलाक ले लिया। अब करीना सैफ की पत्नी हैं। साल 2012 में सैफ और करीना ने एक दूसरे से शादी कर ली। इस शादी में शामिल होने के लिए खुद अमृता ने बेटी सारा को तैयार किया था।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ, करीना
- फोटो : Social Media
सैफ से अलग होने के बाद अमृता आज भी सिंगल हैं। अमृता और सैफ के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं, जिनमें से सारा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। तलाक के बाद अमृता इक्का दुक्का फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सैफ और अमृता अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।