फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: सैफ को लहूलुहान हालत में छोड़ बहन के घर भागीं करीना, पुलिस को दिए बयान में खुलासा

Sun, 19 Jan 2025 10:16 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 19 Jan 2025 10:16 AM IST
सार

Saif Ali Khan News: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना कपूर के घर पर होने और बहन के घर जाने की बात को लेकर खुलासा हुआ है। खबरों के मुताबिक करीना सैफ को लहूलुहान हालत में अस्पताल में छोड़कर अपनी बहन करिश्मा के घर चली गई थीं। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan case Kareena Kapoor went to her sister karishma kapoor house statement given to police
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
loader
सैफ अली खान पर उन्हीं के घर पर हुए हमले के मामले में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में करीना कपूर के घर पर होने और अपनी बहन के घर जाने को लेकर कुछ खुलासे हुए हैं।
Saif Ali Khan case Kareena Kapoor went to her sister karishma kapoor house statement given to police
सैफ अली खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram
ऐसे हुआ सैफ पर हमला
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करीना कपूर खान ने बताया कि आरोपी उनके छोटे बेटे जहांगीर को मारने के लिए आगे बढ़ रहा था, उसे बचाने सैफ बीच में आए। आत्मरक्षा के लिए तलवार लाने के लिए मुड़े तभी आरोपी ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। इसी घटना में सैफ घायल हो गए। 
Saif Ali Khan case Kareena Kapoor went to her sister karishma kapoor house statement given to police
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना ने बताई सारी कहानी
करीना के मुताबिक आरोपी ने घर की कोई चीज नहीं चुराई है लेकिन वह बहुत गुस्से में था। खबरों के मुताबिक सैफ के साथ अस्पताल में करीना भी गईं, वे इस घटना को देख घबरा गई थीं, इसके बाद वे अपनी बहन के घर चली गई थीं। हालांकि, करीना ने अपने बयान में कहा कि इस घटना के बाद वह बहुत डर गई थीं, इस घटना के बाद करिश्मा कपूर उन्हें अपने घर खार ले गई थीं। हालांकि, इसके बाद करीना को सुबह बिल्डिंग के नीचे हाउस हेल्पर्स से बात करते देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan case Kareena Kapoor went to her sister karishma kapoor house statement given to police
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
गर्दन और बांह पर लगे घाव
करीना कपूर खान ने बताया कि सैफ अली खान की गर्दन और बांह पर भी गहरे जख्म हुए। आरोपी ने उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू घोंप दिया। डॉक्टर्स ने भी इसी हालत को लेकर अपने बयान में कई बातें कही हैं।
विज्ञापन
Saif Ali Khan case Kareena Kapoor went to her sister karishma kapoor house statement given to police
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
अब कैसी है सैफ की हालत
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके डॉक्टरों ने बताया कि सुधार के संकेत मिलने के बाद उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। हालांकि, अब खुलासा हुआ है कि होश में आने के बाद खान ने अपने डॉक्टरों से दो सवाल पूछे। आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान ने पूछा कि क्या वे शूटिंग फिर से शुरू कर पाएंगे और जिम जा पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed