सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। फिल्म मेकर अभिषेक कपूर की इस फिल्म में काम कर रहीं सारा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
सेट पर ऐसी हरकतें करती रहीं सैफ की बेटी तो शुरू होने से पहले खत्म हो सकता है करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा सेट पर जो कुछ करती हैं अगर उन्होंने ये सब बंद नहीं किया तो उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा। जी हां, खबरों के अनुसार सारा ने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग पर ही क्रू मेंबर की नाक में दम कर रखा है।
पढ़ें- कास्टिंग काउच पर बोले 'बहन होगी तेरी' के एक्टर, 'किसी के साथ सोने पर...'
सोर्स के मुताबिक, सारा डेब्यू फिल्म में अपने लुक को लेकर काफी समय बर्बाद करती हैं। इतना ही नहीं वो बार-बार कपड़े बदलती हैं। सेट पर ही वो पहले अपनी फोटो खिंचवाती हैं और किसी को भेजती हैं।
पढ़ें- 'श्री कृष्ण' बनाने वाले रामानांद सागर की पड़पोती सोशल मीडिया पर हुईं टॉपलेस, देखें तस्वीरें
अगर वहां से उन्हें ड्रेस या मेकअप अच्छा होने का अप्रूवल नहीं मिलता तो वो सबकुछ बदल देती हैं। सारा सेट पर डायरेक्टर की एक भी बात नहीं सुनती। वो अपने मन का ही करती रहती हैं। सारा के इस टैंट्रम से क्रू मेंबर भी परेशान है।
अगर ऐसा सच में है तो सारा अपने लिए ही मुश्किल खड़ी रही हैं। वो ऐसा करती रहीं तो अपना करियर शुरू होने से पहले ही खत्म कर देंगी। इसलिए उन्हें अपने टैंट्रम पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए।