{"_id":"5fa7b60828eb3f2f5b55bff8","slug":"saif-ali-khan-had-to-buy-again-pataudi-palace-here-is-its-inside-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार देखिए 800 करोड़ के पटौदी पैलेस की INSIDE तस्वीरें, सैफ-करीना यहीं मनाते हैं हॉलीडे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार देखिए 800 करोड़ के पटौदी पैलेस की INSIDE तस्वीरें, सैफ-करीना यहीं मनाते हैं हॉलीडे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 08 Nov 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
पटौदी पैलेस
- फोटो : Instagram: @GQINDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। सैफ अली खान को छोटे नवाब कहा जाता है। नवाबों के खानदान से होने के नाते सैफ का नवाबी होना भी लाजिमी है। ऐसा ही नवाबी है उनका पटौदी पैलेस। नाम के हिसाब से ही पटौदी पैलेस बेहद आलीशान भी है। इसके हर एक कोने से नवाबियत झलकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पैलेस को दोबारा खरीदने के लिए सैफ अली खान को काफी मशक्कत करना पड़ी थी।
2 of 10
पटौदी पैलेस
- फोटो : Instagram/theculturegully
हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित पटौदी पैलेस सैफ का पैतृक घर है। हर सुविधा से लैस इस आलीशान पैलेस की कीमत 800 करोड़ रुपये बताई जाती है। जहां आधुनिक सुख सुविधाओं से जुड़ी सारी चीजें हैं। पैलेस में बड़े हॉल और पेड़ पौधों से भरा गार्डन सहित सब कुछ है। सालों बाद भी पैलेस की खूबसूरती देखते ही बनती है।
3 of 10
पटौदी पैलेस
- फोटो : Instagram: @GQINDIA
साल 1900 की शुरुआत में पटौदी पैलेस का निर्माण हुआ था। यह इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में इसकी लीज चुकाकर सैफ ने इसकी पजेशन वापस ले ली है। दरअसल सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, 'पटौदी पैलेस को मेरे पिता ने फ्रांसिस और अमन को किराए पर दिया था जो कि उस पैलेस में होटल चलाते हैं। वह प्रॉपर्टी की बेहतरीन देखभाल करते हैं और हमारे परिवार के सदस्यों की तरह हैं। फ्रांसिस की अब मौत हो चुकी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
पटौदी पैलेस
- फोटो : instagram: GQINDIA
सैफ ने इंटरव्यू में कहा, 'यह प्रॉपर्टी नीमराणा होटल्स के पास किराए पर थी जब अब्बा की डेथ हुई तो मेरे मन में इसे वापस लेने की इच्छा जागी। जब मुझे इसका मौका मिला तो मैंने बची हुई लीज की कीमत चुकाई और अपने पैलेस की पजेशन वापस ले ली।'
विज्ञापन
5 of 10
पटौदी पैलेस
- फोटो : instagram: @GQINDIA
एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा था कि वैसे तो उन्हें यह विरासत में मिलना चाहिए था लेकिन उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी थी। सैफ के मुताबिक उन्होंने फिल्मों से जो पैसे कमाए थे उसी से उन्होंने वापस यह पैलेस खरीदा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।