फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान अब कैसे हैं, चलफिर पा रहे हैं या नहीं? हर चीज पर डॉक्टर ने दिया अपडेट

Sat, 18 Jan 2025 12:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 18 Jan 2025 12:33 PM IST
सार

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर हुए चाकू के हमले के बाद उनका स्वास्थ्य अब बेहतर हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Health Update Doctor says actor recovering well expected to be discharged in two to three days
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हाल ही में उनके मुंबई स्थित घर में घुसकर एक शख्स ने हमला कर दिया था। फैंस को लगातार उनकी स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। इस बीच अब उनकी सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। डॉक्टरों का कहना है कि वह अगले दो से तीन दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं।


Saif Ali Khan: घायल सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से होगी पूछताछ, पहुंचे बांद्रा पुलिस स्टेशन

Saif Ali Khan Health Update Doctor says actor recovering well expected to be discharged in two to three days
सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
डॉक्टरों को करनी पड़ी सर्जरी

अभिनेता पर बुधवार देर रात उनके बांद्रा स्थित घर में एक अजनबी ने हमला किया था, जिसमें सैफ को गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास चाकू से कई गंभीर चोटें आईं। इस हमले के बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी सर्जरी से गुजरना पड़ा।

Saif Ali Khan Health Update Doctor says actor recovering well expected to be discharged in two to three days
सैफ अली खान - फोटो : ANI
अब कैसी है सैफ की तबीयत?

अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को साझा किया कि सैफ का स्वास्थ्य अब बेहतर है। उन्होंने आईसीयू से बाहर निकलकर सामान्य आहार लेना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार सैफ को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और वह अपनी सेहत में सुधार महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Health Update Doctor says actor recovering well expected to be discharged in two to three days
सैफ अली खान पर हुआ जानवेला हमला - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
डॉक्टरों की टीम ने की चलने में मदद

लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने शुक्रवार को कहा, "हम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। वह हमारी उम्मीदों के अनुसार बहुत अच्छा सुधार कर रहे हैं। हमने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। अगर वह आराम महसूस करते हैं तो हम उन्हें दो से तीन दिनों में डिस्चार्ज कर सकते हैं। डॉ. डांगे ने यह भी जानकारी दी कि एक डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की और उन्हें चलने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Health Update Doctor says actor recovering well expected to be discharged in two to three days
सैफ अली खान - फोटो : यूट्यूब
पुलिस ने जांच की तेज

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने हमलावर की तलाश के लिए 30 से अधिक टीमों का गठन किया है। अब तक 15 से ज्यादा लोगों से पुलिस ने पूछताछ की जा चुकी है।  रात में बेवजह घूमने वाले लोगों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। साथ ही, जिन लोगों के नाम पहले से पुलिस रिकॉर्ड में हैं, उन्हें भी पूछताछ के लिए थानों में बुलाया जा रहा है। पुलिस पूछताछ के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपियों की तस्वीर भी दिखा रही है। 
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed