फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को हुए आठ साल पूरे, यहां देखिए वेडिंग एलबम

Fri, 16 Oct 2020 01:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 16 Oct 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan 8th Wedding Anniversary See Their Wedding Album
सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी को पूरे आठ साल हो गए हैं। इन आठ सालों में दोनों के बीच की बॉन्डिंग और भी ज्यादा गहरी नजर आती है। सैफ और करीना ने 16 अक्तूबर 2012 को शादी की थी। करीना कपूर खान, सैफ से दस साल छोटी हैं। दोनों की शादी को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। सैफ करीना की शादी की आठवीं सालगिरह के मौके पर आपको दिखाते हैं उनका वेडिंग एलबम।

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan 8th Wedding Anniversary See Their Wedding Album
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर और सैफ अली खान ने पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज पहुंचे थे। अपनी शादी में करीना ने वही लहंगा पहना था जो उनकी सास शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था।

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan 8th Wedding Anniversary See Their Wedding Album
सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो

छोटे नवाब की खूबसूरत बेगम यानी करीना कपूर की दुल्हन वाली फोटो खूब वायरल हुई थीं। डिजाइनर ऋतु कुमार ने करीना के शरारा को फिर से डिजाइन किया था। जिसकी कीमत 50 लाख रुपए थी। इस शरारे के साथ उन्होंने बेहद खूबसूरत नेकलेस पहना था। तो वहीं सैफ ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan 8th Wedding Anniversary See Their Wedding Album
सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो

वहीं रिसेप्शन पर करीना ने पिंक कलर का लहंगा पहना था । इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस लुक में करीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं छोटे नवाब ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan 8th Wedding Anniversary See Their Wedding Album
सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो

सैफ करीना की शादी में सैफ की पहली पत्नी से दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी पहुंचे थे। अब करीना और सैफ का एक बेटा तैमूर है। तो वहीं जल्द ही करीना अपने दूसरे बच्चे को भी जन्म देने वाली हैं। सैफ अली खान के जन्मदिन पर दोनों ने ये गुड न्यूज शेयर की थी। करीना प्रेग्नेंट हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते उनकी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

पढ़ें: Sandalwood Drug Case: विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा को मिला नोटिस, बीते दिन घर पर हुई थी छापेमारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed