फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय-जॉन की वजह से 'साहो' की बदली रिलीजिंग डेट, नई तारीख से मुसीबत में फंसे विद्युत-सैफ और सुशांत

Fri, 02 Aug 2019 01:05 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 02 Aug 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Laal Kaptaan Vidyut Jammwal Commando 3 Chhichhore pushed ahead due to Saaho
छिछोरे, साहो का पोस्टर और विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

खिलाड़ी कुमार अक्षय की फिल्म मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउज़ आने वाली 15 अगस्त यानी स्वंतत्रता दिवस के दिन रिलीज़ हो रही है। इसी कारण साउथ के सुपरस्टार प्रभास की एक्शन फिल्म साहो की रिलीज़ डेट 15 अगस्त से हटाकर 30 अगस्त रख दी गई। लेकिन इस वजह से अब उसी दिन रिलीज़ हो रही नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म छिछोरे की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है। 

Saif Ali Khan Laal Kaptaan Vidyut Jammwal Commando 3 Chhichhore pushed ahead due to Saaho
साहो और छिछोरे का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर व सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म छिछोरे और प्रभास व श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो के क्लैश से बचने के लिए छिछोरे की रिलीज़ डेट अब 30 अगस्त से हटाकर 6 सितंबर रख दी गई है। पर इस कारण अन्य दो फिल्मों को भी अपनी रिलीज़ डेट बदलनी पड़ रही है। यह दो फिल्में विद्युत जामवाल की कमांडो 3 और सैफ अली खान की लाल कप्तान है। 

Saif Ali Khan Laal Kaptaan Vidyut Jammwal Commando 3 Chhichhore pushed ahead due to Saaho
Vidyut Jammwal

विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म कमांडो 3 व सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान की रिलीज़ डेट 6 सितंबर रखी गई थी, पर अब इन दोनों की रिलीज़ डेट बदलने पर विचार चल रहा है। नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे से क्लैश बचाने के लिए अब दोनों फिल्मों की रिलीज़ डेट भी अघोषित तारीख तक आगे बढ़ा दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed