Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले से लेकर जांच के लिए टीमें गठित होने तक, जानें मामले में अब तक क्या-क्या हुआ
सैफ अली खान के घर में घुसकर चोर ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में सैफ के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना में कब-कब क्या हुआ आइए आपको बताते हैं...।
मामले पर दिन भर कई तरह की बातें सामने आईं। हालांकि, यह पता नहीं चला कि चोर घर से भागा कैसे? मामले में सैफ अली खान के घर रात 10 बजे करीब पुलिस की 20 टीमें पहुंचीं। हमलावर का पता लगाने के लिए पुलिस अपने मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस के अनुसार रात में किसी समय वह चुपचाप घर में दाखिल हुआ। उसने नौकरानी और सैफ दोनों पर हमला किया।
#WATCH | Mumbai | Morning visuals from the Bandra residence of actor Saif Ali Khan
— ANI (@ANI) January 17, 2025
Saif Ali Khan was admitted to and undergoing treatment at Lilavati Hospital after he was injured following an attack on him, yesterday pic.twitter.com/57QCalixB5
पुलिस के मुताबिक हमला गुरुवार तड़के मुंबई के बांद्रा स्थित ‘सतगुरु शरण’ इमारत में अपार्टमेंट में ‘चोरी के प्रयास’ के दौरान हुआ था। 2.33 बजे कैद की गई फुटेज में संदिग्ध युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इमारत की छठी मंजिल पर सीढ़ियों से उतरते समय वह भूरे रंग की कॉलर वाली टी-शर्ट और लाल दुपट्टा या ‘गमछा’ पहने हुए दिखाई दे रहा है।
#WATCH | Actor Saif Ali Khan injured during a scuffle with an intruder at home, police investigating the incident.
— ANI (@ANI) January 17, 2025
Morning visuals from outside 'Satguru Sharan' building which houses the actor's apartment in Mumbai's Bandra pic.twitter.com/uQQeYwzvr0
सैफ अली खान के घर में काम करने वाली स्टाफ नर्स ने पुलिस को इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले ने अभिनेता से पहले एक करोड़ रुपये मांगे। केस की शिकायतकर्ता एलियामा फिलिप ने बताया, हमलावर सबसे पहले सैफ-करीना के छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसा। मैं यह देखने के लिए उठी कि वहां कौन है तो पाया कि एक कम हाइट का पतला आदमी वहां से बाहर आ रहा था और जेह के बिस्तर की ओर बढ़ा। शोर मचाने पर सेफ कमरे में आए, तो उन पर भी चोर ने हमला कर दिया। पुलिस ने नौकरानी की शिकायत पर हत्या के प्रयास के साथ लूट, घर में जबरन घुसने सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
अभिनेता सैफ अली खान ने रात 2.30 बजे घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।
