फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना नहीं इस एक्ट्रेस को देखते ही कहेंगे सैफ 'जवानी जानेमन', 20 साल बाद पर्दे पर होगा मिलन

Wed, 08 May 2019 05:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 08 May 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Tabu will share screen after 20 years in upcoming film Jawaani Jaaneman
Saif and Tabu - फोटो : twitter

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) फिल्मों के साथ-साथ इन दिनों वेब सीरीज में भी हाथ आजमा रहे हैं। इस वक्त जहां एक ओर वह 'तानाजी' फिल्म में बिजी हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) सीजन 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सैफ जल्द ही 20 साल बाद मशहूर एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Saif Ali Khan Tabu will share screen after 20 years in upcoming film Jawaani Jaaneman
Hum Sath Sath Hai film scene - फोटो : twitter

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक्ट्रेस का नाम तब्बू है। सैफ और तब्बू इससे पहले 1999 में आई फिल्म 'हम साथ-साथ है' (Hum Sath Sath Hai) में एक साथ काम कर चुके हैं। हालांकि इस फिल्म में तब्बू और सैफ एक दूसरे के अपोजिट कास्ट नहीं हुए थे। इस फिल्म का नाम 'जवानी जानेमन' है। कहा जा रहा है कि यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें तब्बू और सैफ दोनों एक साथ हैं। 

Saif Ali Khan Tabu will share screen after 20 years in upcoming film Jawaani Jaaneman
saif ali khan - फोटो : file photo

खबरों की मानें तो यह फिल्म सैफ अली खान अपने प्रोडक्शन हाउस ब्लैक नाइट फिल्म्स के बैनर तले बना रहे हैं। जिसमें उनका सहयोग पूजा इंटरटेनमेंट और नार्दन लाइट्स फिल्म्स भी कर रही है। इस फिल्म के बारे में बारे में सैफ अली खान का बयान भी सामने आया है। सैफ ने कहा- 'तब्बू बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उनका रोल बहुत फनी होगा। मैं बहुत खुश हूं कि वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गईं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Tabu will share screen after 20 years in upcoming film Jawaani Jaaneman
De De Pyaar De - फोटो : social media

कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। पहला शिड्यूल 45 दिन का होगा जो कि लंदन में शूट होगा। आपको बता दें, इस वक्त सैफ के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें 'दिल बेचारा', 'तानाजी' शामिल हैं। वहीं तब्बू की फिल्म 'दे दे प्यार दे' जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'दे दे प्यार दे' फिल्म में अजय और तब्बू के अलावा रकुल प्रीत सिंह हैं। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Tabu will share screen after 20 years in upcoming film Jawaani Jaaneman
De De Pyaar De - फोटो : twitter

इस फिल्म में तब्बू एक अधेड़ उम्र की महिला का रोल निभा रही हैं जिसमें उसके पति ने अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी कर ली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। यह फिल्म 17 मई, 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्स से अकिव अली बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं जबकि इस फिल्म को को-प्रोड्यूस लव रंजन ने किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed