{"_id":"5d369ceb8ebc3e6cdf2c8dfa","slug":"saif-ali-khan-talks-about-debut-of-ibrahim-khan-and-taimur-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा के बाद इब्राहिम और तैमूर के डेब्यू पर पहली बार कुछ ऐसा बोले सैफ, निराश होंगे फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा के बाद इब्राहिम और तैमूर के डेब्यू पर पहली बार कुछ ऐसा बोले सैफ, निराश होंगे फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan with family
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में पिछले कुछ समय में कई सेलिब्रिटी किड्स ने डेब्यू किया तो वहीं कई जल्द लॉन्च होने वाले हैं। सैफ अली खान की बेटी सारा ने इंडस्ट्री में कदम रख दिया है जिसके बाद माना जा रहा है अब सैफ के बेटे इब्राहिम की बारी है। पहली बार सैफ ने अपने बच्चों के डेब्यू पर बात की है।
2 of 5
saif ali khan, kareena kapoor
- फोटो : social media
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा कि 'इब्राहिम बहुत ज्यादा गुड लुकिंग है। वो तो मुझसे भी ज्यादा अच्छा दिखता है। वो बहुत चार्मिंग है। मुझे लगता है कि मेरे सारे बच्चे एक्टिंग में इंटरेस्टेड हैं। हमारे परिवार में सभी एक्टिंग करते हैं और बॉलीवुड से ताल्लुक रखते हैं।'
3 of 5
saif ali khan with taimur
सैफ ने आगे कहा कि 'मैं चाहता हूं कि इब्राहिम पहले अपनी पढ़ाई खत्म करे। अभी वो छोटा है। उसके बाद वो जो भी करेगा हम सभी उसका समर्थन करेंगे।' इब्राहिम अभी महज 18 साल के हैं और अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहते हैं। करीना कपूर के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। अपने पिता के हर फैसले में दोनों बच्चे सारा और इब्राहिम उनका साथ देते हैं। अक्सर सारा और इब्राहिम को करीना-सैफ के साथ पार्टी करते भी देखा जाता है। वैसे सैफ की बातें सुन ऐसा लगता है तैमूर का इंटरेस्ट अभी से कैमरे के सामने आने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saif ali khan
- फोटो : social media
सैफ अली खान जल्द नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आएंगे। पिछले दिनों इसका ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे काफी पसंद किया गया। मोस्ट अवेटेड वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स में सैफ के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, कल्कि केकला और रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में हैं। दूसरे सीजन का प्रीमियर 15 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
5 of 5
saif ali khan
- फोटो : social media
फिलहाल सैफ अली खान लंदन में फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला डेब्यू करने वाली हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, इसमें तब्बू भी नजर आएंगी। जवानी जानेमन सैफ अली खान के होम प्रोडक्शन ब्लैक नाइट फिल्म्स के तहत बन रही हैं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।