बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को लेकर एक राहत की खबर आई है। उन्हें मंगलवार को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर नितिन डांगे ने आज सुबह इसकी पुष्टि की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सैफ के डिस्चार्ज के लिए कागजी कार्रवाई सोमवार रात ही पूरी कर ली गई थी। उन्हें आज सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
Saif Ali Khan: सैफ अली खान को लेकर आई राहत भरी खबर, अभिनेता को आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
Saif Ali Khan: सैफ अली खान की सेहत में तेजी से सुधार आ रहा है। इसलिए अब उनके घर जाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि सैफ अली खान को पिछले सप्ताह बुधवार देर रात को उनके बांद्रा स्थित घर पर एक चोर द्वारा किए गए हमले में गंभीर चोटें आई थीं। हमलावर ने सैफ को लगभग छह बार चाकू से वार किए थे। इस हमले के बाद सैफ को 2:30 बजे के आसपास ऑटो रिक्शा में लीलावती अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें सर्जरी से भी गुजरना पड़ा।
Saif Ali Khan Attack Case: सैफ से मिलने अस्पताल पहुंचे संजू बाबा, जाना दोस्त का हाल
यह आपातकालीन सर्जरी उनकी रीढ़ की हड्डी से हो रहे द्रव रिसाव को रोकने के लिए की गई थी। इस सर्जरी से डॉक्टरों ने लगभग तीन इंच लंबी एक नुकीली चीज भी निकाली थी। इस मामले में सैफ की पत्नी करीना कपूर खान पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कर चुकी हैं।
उन्होंने मुंबई पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि हमलावर हमले के दौरान बहुत अधिक आक्रामक हो गया था, लेकिन उसने घर में रखी किसी भी आभूषण को छुआ तक नहीं। करीना ने कहा कि सैफ ने उस समय घर में बंधक बनी महिलाओं (हाउस हेल्प) को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया और हमलावर को उनके छोटे बेटे, जेह तक पहुंचने से रोका।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान को हाल ही में तेलुगु फिल्म 'देवरा' में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ देखा गया था। मौजूदा समय में उनके पास 'रेस 4' और 'ज्वेल थीफ' जैसी फिल्में हैं।
संबंधित वीडियो