फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चकाचौंध से दूर बॉलीवुड के ये सितारे खेती करते आए नजर, तैमूर संग सैफ अली खान बने ‘नवाबी किसान’

Mon, 09 Nov 2020 08:10 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 09 Nov 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
Saif ali khan to salman khan these celebrities farming photos goes viral
सैफ अली खान, तैमूर, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई, instagram/beingsalmankhan

कोरोना काल में एक चीज देखने को मिली है कि शहरों में रहने वाले लोग प्रकृति के ज्यादा करीब पहुंचे हैं। उन्हें भीड़ भाड़ से दूर साफ हवा और पानी का महत्व समझ में आने लगा है। कई बॉलीवुड सितारे शहर से दूर अपने फार्म हाउस या गांव में दिखे। इन्हीं में से एक हैं अभिनेता सैफ अली खान, जो बेटे तैमूर के साथ पटौदी पैलेस पहुंचे। दोनों ने खेतों में मिट्टी की बनी नाली के आसपास काम किया। हालांकि इस दौरान भी सैफ और तैमूर का नवाबी लुक नजर आया। सैफ से पहले बॉलीवुड के कई कलाकार खेतों में काम करते दिख चुके हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उन कलाकारों की तस्वीरें दिखाते हैं।

Saif ali khan to salman khan these celebrities farming photos goes viral
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : instagram/nawazuddin._siddiqui

लॉकडाउन की प्रक्रिया में जब थोड़ी ढील दी गई तब नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुंबई से अपने गांव पहुंचे। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित उनके गांव में वह खेती करते दिखे। काम खत्म करने के बाद नवाज पम्पिंग सेट के पास हाथ पैर धोते हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों की तरह ही सिर पर पगड़ी बांध रखी थी।  

Saif ali khan to salman khan these celebrities farming photos goes viral
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
लॉकडाउन लगने से पहले ही सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर थे। जिसके बाद वह वहां कई महीने रहे। इस दौरान सलमान खान ने खेती भी की। कभी वह मिट्टी में पूरी तरह सने हुए दिखे तो कभी ट्रैक्टर चलाते नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif ali khan to salman khan these celebrities farming photos goes viral
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र वैसे भी अपना अधिकतर समय अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। जमीन से जुड़े माने जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर अनेक तरह की सब्जियां और फल उगाए जाते हैं। यही नहीं उन्होंने अपने फार्म पर गायें भी पाल रखी हैं जिनकी वे देखभाल करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
Saif ali khan to salman khan these celebrities farming photos goes viral
जैकी श्रॉफ - फोटो : instagram/apnabhidu

लॉकडाउन के वक्त अभिनेता जैकी श्रॉफ भी अपने फार्महाउस पर फंस गए थे। उन्होंने इस दौरान कई पेड़ लगाए। जैकी अक्सर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाते नजर आते हैं। इंस्टाग्राम पर उनका यह रुझान साफ नजर आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed