अभिनेता सैफ अली खान ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं और ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। इसकी वजह है उनका हालिया बयान। अपनी आने वाली एक फिल्म में सैफ अली खान रावण (लंकेश) का किरदार निभाएंगे। फिल्म को लेकर दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कुछ ऐसा कह दिया कि यूजर्स उन्हें फिल्म से बाहर करने की मांग करने लगे।
आदिपुरुष में 'रावण' का किरदार निभाने जा रहे सैफ अली खान का विवादित बयान, बोले- 'सीता का अपहरण करना...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान ने फिल्म के अपने किरदार के बारे में कहा कि ‘निर्देशक ओम राउत ने दुष्ट चरित्र को मानवीय और मनोरंजक बना दिया है। एक राक्षस राजा की भूमिका निभाना दिलचस्प है लेकिन यह उतना सख्त नहीं है। हमने इसे मनोरंजन से भरपूर बनाया है। इसमें दिखाया जाएगा कि सीता का अपहरण और राम के साथ युद्ध जायज था, क्योंकि लक्ष्मण ने रावण की बहन सूर्पनखा की नाक काट दी थी।‘
सैफ अली खान के बयान के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा देखा जा रहा है और उन्हें फिल्म से बाहर निकालने की मांग हो रही है। एक यूजर ने ट्वीट किया कि 'सभी एक साथ हो जाओ, जिससे ओम राउत इस फिल्म की कास्टिंग बदल दें। कृपया सैफ अली खान को फिल्म से बाहर निकालो।'
Lets alll get united and trend with a hashtag #WakeUpOmRaut
To change the Casting of our #Prabhas prestigious movie #Adipurush
Please kick out Saif Ali Khan from the movie @omraut pic.twitter.com/Pg4EpOkfyl
एक अन्य ने लिखा कि 'अभी भी कुछ भारतीयों को देखकर बहुत दुख हो रहा है, जैसे कि यह सैफ, जो बार-बार हमारी संस्कृति, इतिहास, विश्वास का अपमान कर रहे हैं। ओम राउत ने उन्हें क्यों लिया है? वह इस पवित्र मातृभूमि में रहने के लायक नहीं हैं।‘
It is very sad to see still some of Indians like this moron saif, who is again & again insulting our culture, history, faith. Why @omraut selected him even so much displeasure regarding his selection?He don't deserve this sacred Motherland to live.#WakeUpOmraut pic.twitter.com/CXyuJJtdxy
कई यूजर ने लिखा- ‘कृपया सैफ अली खान को फिल्म से हटाओ।‘
Please remove Saif from #AdiPurush @omraut . #WakeUpOmraut pic.twitter.com/6cK4sNcpSJ Remove Saif Ali Khan Immediately @omraut
Kick out #Saif or I won't watch #Adipurush @omraut #WakeUpOmraut @RETROPHILES1 @TSeries pic.twitter.com/Vc9Q0avjnE
#WakeUpOmRaut