फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिल विज को कोरोना होते ही जूही चावला ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने शेयर किया मजेदार मीम

Sat, 05 Dec 2020 04:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 05 Dec 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Juhi Chawla share memes over covaxin after Anil Vij tested Coronavirus
अनिल विज, जूही चावला - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते कुछ समय कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने को लेकर पूरी दुनिया कोशिश कर रही है। कई देश इसके वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं। वहीं बीस नवंबर को कोरोना की देसी वैक्सीन 'कोवैक्सीन' के तीसरे चरण का पहला टीका हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को लगाया गया। इसके बावजूद वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बीच वैक्सीन की जांच को लेकर अभिनेत्री जूही चावला में मजेदार प्रतिक्रिया दी है। 

Juhi Chawla share memes over covaxin after Anil Vij tested Coronavirus
जूही चावला - फोटो : social media

जूही चावला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें या वीडियो साझा करती रहती हैं। जूही चावला कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। उन्होंने 'कोवैक्सीन' को लेकर मेजदार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है, जिसे हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से जोड़कर देखा जा रहा है। 

Juhi Chawla share memes over covaxin after Anil Vij tested Coronavirus
जूही चावला - फोटो : insatgram

दरअसल जूही चावला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फनी मीम साझा किया है। इस तस्वीर नें दो चूहे एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। पहला चूहा अपने साथ वाले चूहे से कहता है कि क्या तुम कोविड का वैक्सीनेशन करवाने जा रहे हो? जवाब में सहमा सा बैठा दूसरा चूहा उससे कहता है, क्या तुम पागल हो? अभी उन्होंने इंसानों पर इसका ट्रायल पूरा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Chawla share memes over covaxin after Anil Vij tested Coronavirus
जूही चावला - फोटो : insatgram

सोशल मीडिया पर जूही चावला की ओर से साझा किया गया यह मजेदार मीम तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। Anil Ahuja नाम के सोशल मीडिया यूजर ने जूही चावला के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री के मीम को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से जोड़ा है। यूजर ने अनिल विज के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करके कहा, 'कोवैक्सीन के तीसरे चरण के बाद यह हाल है'।

विज्ञापन
Juhi Chawla share memes over covaxin after Anil Vij tested Coronavirus
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

वहीं Sameer नाम के यूजर ने अभिनेत्री के ट्वीट पर लिखा, 'मुझे पहली बार 'कोवैक्सीन' का टीका लगवाने से डर लग रहा है'। इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर ने जूही चावला के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित हो गए  हैं। यह जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। सबसे बड़ी बात ये है कि उन्हें नवंबर में ही कोरोना के देसी टीके कोवैक्सीन के ट्रायल के दौरान टीका लगाया गया था। अनिल विज ने अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। विज को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के वीआईपी वार्ड में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed