केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानून के विरोध में पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन किया जा रहा है। इस किसान आंदोलन को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का समर्थन भी मिल रहा है। यहां तक कि बॉलीवुड के भी कई सितारे इस आंदोलन में किसानों का समर्थन कर उनकी मांगों को जायज मान रहे हैं। इस मामले को लेकर गुरदासपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद ने अब तक चुप्पी साध रखी है। लेकिन इस बात से उनके चाहने वाले काफी खफा नजर आ रहे हैं।
किसान आंदोलन पर सनी देओल ने साधी चुप्पी, क्षेत्र के ही लोग करने लगे ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं अभिनेता सनी देओल। सनी देओल की इस मामले में चुप्पी उनके क्षेत्र के लोगों को काफी खटक रही है। जिसके चलते उनके ही क्षेत्र के लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हाल ही में सनी देओल ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इस समय आइसोलेशन में हैं। लोगों ने उनके इस ट्वीट पर ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
सनी देओल ने कुछ दिन पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों को सूचना दी कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। सनी ने इसके बाद से एक भी ट्वीट नहीं किया। ना ही उन्होंने किसानों के समर्थन में कोई ट्वीट किया और ना ही उनके खिलाफ कोई ट्वीट किया। सनी की ये बात उनके चाहने वालों को जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने सनी को से कई सवाल कर डाले और उन्हें जमकर ट्रोल किया।
मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने सनी के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तू किसानों के धरने पर आ तुझे दवाई देने के लिए तैयार बैठे हैं किसान। मैं देओल परिवार का बड़ा फैन था पर राजनीति में आ के गरीब किसान की आवाज ना उठाना मुझे पसंद नहीं आया। बायकॉट देओल परविार'। इसी तरह कई अन्य लोगों ने भी सनी के ऊपर कई सवाल उठाए हैं।
सर एक सामान्य व्यक्ति के अनुसार बताइये आपको क्या लगता है लाखों किसान जो सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं क्या वो गलत हैं..? या मुट्ठी भर सरकारी लोग जो बिना उनकी मर्जी के उनके वर्तमान और भविष्य के फर्जी ठेकेदार बन रहे हैं या वो सही हैं ? देश को बताइये सर गलत कौन है ? अन्नदाता या सरकार 🧐 तुम लोग सिर्फ फिल्मों में किसानों का डुप्लीकेट रोल कर सकते हो, रियल लाइफ में उनका दुख दर्द, साथ नहीं बाट सकते।
तुम लोग सिर्फ फिल्मों में किसानों का डुप्लीकेट रोल कर सकते हो, रियल लाइफ में उनका दुख दर्द, साथ नहीं बाट सकते।
दिल्ली में किसानों का साथ देना पड़ता, इसलिये महामारी को हत्यार बनाकर, अपने कर्तव्य से मुह मोड़ लिये।
ढाई किलो हाथ पिक्चर में ठीक।@iamsunnydeol किसान आंदोलन से डरता है।
दिल्ली में किसानों का साथ देना पड़ता, इसलिये महामारी को हत्यार बनाकर, अपने कर्तव्य से मुह मोड़ लिये।
ढाई किलो हाथ पिक्चर में ठीक।@iamsunnydeol किसान आंदोलन से डरता है।
गौरतलब है कि किसान आंदोलन ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे भी किसानों का समर्थन करने में जुटे हैं। जिनमें स्वरा भस्कर, जीशान अय्युब, सोनू सूद, सिमी ग्रेवाल, विशाल ददलानी, दिलजीत दोसांझ का नाम शामिल है।
पढ़ें: 'चुपके चुपके' से लेकर 'वो नहीं मेरा मगर' तक, सुनिए गुलाम अली की शानदार गजलें