हाल ही में अभिनेता सैफ अली खान, अरबाज खान के वेब शो 'पिंच' में पहुंचे थे। शो की थीम के मुताबिक अरबाज ने सोशल मीडिया पर सैफ के लिए ट्रोलर्स के मैसेज पढ़कर सुनाए। अरबाज ने सैफ को मैसेज पढ़कर सुनाया जिसमें लिखा था ' सैफ एक ठग हैं, उन्होंने पद्मश्री सम्मान को खरीदा है, बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा और एक रेस्टोरेंट में झगड़ा भी किया, इन्हें एक्टिंग भी नहीं आती फिर भी इन्हें फिल्म मिल जाती है।' इन सभी सवालों पर सैफ ने जवाब देते हुए कहा 'पहली बात जो लिखी है कि मैं ठग हूं, वो मैं नहीं हूं, लेकिन बाकी सब बातें सही हैं, लेकिन मुझे लगता है पद्मश्री जैसे सम्मान को खरीदने की बात सही नहीं है, क्या यह सम्मान खरीदना संभंव है, यह बहुत महंगा होगा, मतलब भारतीय सरकार को घूस देने की मेरी औकात नहीं है, इस बात का पता लगाने के लिए सीनियर लोगों से पूछना होगा।'
पद्मश्री पर सैफ का बड़ा खुलासा और शाइनी आहूजा के बर्थडे समेत मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर भी फिल्म के प्रमोशन के लिए मीडिया से बातचीत करने में पीछे नहीं हैं। फिल्म को लेकर वह कई इंटरव्यू भी दे चुके हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए थे। इस बार उन्होंने फिल्म के टाइटल को लेकर बड़ी बात बताई है। बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अली ने बताया कि वह फिल्म 'ऑड टू माय फादर' से काफी प्रभावित हुए थे। यही वजह थी कि उन्होंने इसे हिंदी में बनाने की सोची थी। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी फिल्म को ऑड टू माय फादर' नाम नहीं बल्कि कुछ और टाइटल देना चाहता था, हालांकि इस फिल्म में पिता और बेटे के बीच वादे को लेकर कहानी लिखी गई थी लेकिन मैं अपनी फिल्म में पिता से किए बेटे के वादे के अलावा कई और पहलुओं को भी धरातल पर उतारना चाहता था, तो मैंने सलमान खान से कहा कि मैं फिल्म को केवल उनके नहीं बल्कि एक देश के सफर के तौर पर बनाऊंगा, लेकिन मुझे मेरी फिल्म और उसके किरदार के नाम की तलाश थी।'
एक कैंसर पीड़ित के अभिनेता अजय देवगन से तंबाकू का विज्ञापन ना करने की गुहार लगाने के करीब एक सप्ताह बाद अभिनेता ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने मंगलवार को कहा कि वह समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाली किसी भी चीज को बढ़ावा न देने का सचेत प्रयास करते हैं और वह तंबाकू का नहीं इलायची का विज्ञापन करते हैं।अजय ने कहा कि वह प्रशंसक के सम्पर्क में हैं और वह अपने कॉन्ट्रेक में इस बात का जिक्र करते आए हैं कि वह तंबाकू का प्रचार नहीं करेंगे।
मशहूर गायक और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया अपने काम से ही नहीं बल्कि रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 11 मई साल 2018 में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड सोनिया कपूर से शादी की थी। ऐसे में दोनों की शादी को एक साल हो चुका है। खबर है कि इस मौके पर हिमेश, पत्नी सोनिया संग विदेश में छुट्टियां मनाने गए। वह स्कॉटलैंड में सोनिया के साथ घूमे और सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीर भी शेयर की।
अभिनेता शाइनी आहूजा आज 15 मई को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1975 को देहरादून में हुआ था। शाइनी ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2005 में फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से की थी। इसके बाद साल 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। शाइनी को अपनी नौकरानी से रेप करने के मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उनका फिल्मी करियर दांव पर लग गया। उन्हें आखिरी बार फिल्म वेलकम बैक (2015) में देखा गया था।