बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। सैफ और करीना की जोड़ी और इनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। करीना से शादी करने से पहले सैफ ने अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ शादी की थी। इन दोनों की शादी ज्यादा समय चल ना सकी और दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद सैफ ने करीना से शादी कर ली और अमृता बच्चों की परवरिश में लगी रहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना से शादी करने से पहले सैफ ने अमृता को एक चिट्ठी लिखी थी।
करीना से शादी करने से पहले सैफ अली खान ने लिखा था अमृता को खत, कह दी थी दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी दिग्गज क्रिकेटर थे। उनकी मां शर्मिला टैगोर अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री थीं। सैफ के पास भी जिंदगी में करियर के ऑप्शंस थे। लेकिन सैफ ने उनकी मां के प्रोफेशन को अपनाया। सैफ ने साल 1992 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इससे पहले साल 1991 में उन्होंने अमृता सिंह से शादी कर ली थी। लेकिन साल 2004 में सैफ और अमृता ने तलाक ले लिया।
अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ ने 2012 में करीना से शादी कर ली थी। करीना के साथ शादी वाले दिन सैफ ने अमृता सिंह को एक चिट्ठी लिखी थी। इस बारे में सैफ ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विथ करण' में बताया था। दरअसल सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के साथ यहां पहुंचे थे इस दौरान सैफ ने बताया था कि करीना से शादी वाले दिन उन्होंने अमृता को चिट्ठी लिखी थी और आगे आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं मांगते हुए एक दूसरे को आगे बढ़ने के लिए कहा था।
इस चिट्ठी में सैफ ने अमृता को बताया था कि वो अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। इसके साथ ही सैफ ने अमृता को भी अच्छी जिंदगी की शुभकामनाएं दी थीं। सैफ ने बताया था कि ये चिट्ठी उन्होंने करीना को भी दिखाई थी। करीना ने इस चिट्ठी को पढ़ने के बाद इसे अमृता को भेजने को कहा था। सैफ ने आगे ये भी बताया कि चिट्ठी पढ़ने के बाद करीना और भी ज्यादा सपोर्टिव हो गई थीं।
वहीं सैफ और करीना की शादी में सैफ के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी पहुंचे थे। इस बारे में बात करते हुए सारा बताया कि, 'पिता सैफ की शादी में जाने के लिए मुझे मेरी मां अमृता ने ही तैयार किया था। कई लोग सोचते और कहते हैं कि यह काफी अजीब रहा होगा। करीना या मेरी मां का बर्ताव अलग रहा होगा, लेकिन मैं कंफर्टेबल थी। हम सभी समझदार थे, ऐसे में ये कोई बड़ी बात नहीं थी।'
पढ़ें: किसान आंदोलन को मिल रहे अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर कंगना का तंज, बोलीं- 'रिहाना एक अश्लील गायिका हैं'