{"_id":"58a6895a4f1c1b1235d87d54","slug":"saif-and-kareena-fighting-over-sara-s-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौतेली बेटी को लेकर सैफ से लड़ पड़ीं करीना, मामला क्या है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सौतेली बेटी को लेकर सैफ से लड़ पड़ीं करीना, मामला क्या है?
Fri, 17 Feb 2017 10:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खाने के डेब्यू को लेकर लंबे वक्त से चर्चा है और कहा गया कि वो करण जौहर के बैनर तले डेब्यू करेंगी। लेकिन लग रहा है कि सारा का करियर सैफ और उनकी बीवी करीना के बीच विवाद की वजह बन गया है।
सौतेली बेटी के करियर को लेकर करीना का सैफ से हुआ झगड़ा
2 of 5
खबर है कि सारा के डेब्यू और करियर को लेकर सैफ और करीना में इन दिनों विवाद चल रहा है। दरअसल करीना चाहती हैं कि सारा का डेब्यू करण जौहर की फिल्म से हो क्योंकि वो देख रही हैं कि आलिया को अपने बैनर तले लॉन्च करने के बाद से करण किस तरह आलिया के करियर को संवारने में लगे हैं।
इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के बाकी निर्देशकों और प्रोड्यूसरों की फिल्में भी करण आलिया को दिलाते हैं। इसलिए करीना मानती हैं कि सारा के करियर के लिए करण का साथ होना जरूरी है।
सौतेली बेटी के करियर को लेकर करीना का सैफ से हुआ झगड़ा
3 of 5
जबकि सैफ बेटी सारा के करियर में करण की दखलंदाजी बिल्कुल भी नहीं चाहते। सैफ का कहना है कि आलिया को फिल्मों में लॉन्च करने के बाद से ही आलिया के करियर में करण की दखलंदाजी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है और वो नहीं चाहते कि कुछ ऐसा ही उनकी बेटी सारा के साथ भी हो। सैफ चाहते हैं कि सारा आजादी के साथ अपना करियर बनाएं और आजादी के साथ जीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेली बेटी के करियर को लेकर करीना का सैफ से हुआ झगड़ा
4 of 5
- फोटो : bollywoodlife.com
सैफ के ये विचार करीना को बिल्कुल भी नहीं भा रहे हैं। यही वजह है कि दोनों के बीच तनातनी बढ़ गई है। लेकिन अब देखना ये होगा कि सारा का डेब्यू किस फिल्म से और किस बैनर के जरिए होता है।
विज्ञापन
सौतेली बेटी के करियर को लेकर करीना का सैफ से हुआ झगड़ा
5 of 5
बता दें कि सैफ और करीना की बेटी सारा और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी के डेब्यू की चर्चा एक साथ शुरु हुईं। लेकिन इस तनातनी के बीच जहां सारा का डेब्यू अधर में लटक गया है वहीं जाह्नवी करण जौहर के बैनर तले अपना डेब्यू करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।