फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइना नेहवाल की इस जिद्द की वजह से बढ़ी श्रद्धा की मुसीबत, बार-बार लग रही है चोटें

Mon, 11 Jun 2018 11:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal biopic delayed due to Shraddha Kapoor bad performance with badminton
साइना नेहवाल और श्रद्धा कपूर

बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल की बायोपिक दो साल से चर्चा में है लेकिन अभी तक शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है। वजह, साइना का परफेक्शन पर जोर। साइना कोर्ट में जितनी शानदार खिलाड़ी हैं, वह पर्दे पर भी उतनी ही सटीक दिखना चाहती हैं। यही कारण है कि उन्होंने डायरेक्टर अमोल गुप्ते से कहा है कि फिल्म में उनका रोल निभा रहीं श्रद्धा कपूर जब तक ठीक उनकी तरह नहीं खेलेंगी फिल्म की शूटिंग न की जाए। 


 

Saina Nehwal biopic delayed due to Shraddha Kapoor bad performance with badminton
Saina Nehwal and Shraddha Kapoor

श्रद्धा के लिए यह रोल अब बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है और अभ्यास के दौरान उन्हें कई चोटें भी लगी हैं। ऐसे में जब बायोपिक की तैयारियों में बहुत वक्त लग रहा था तो श्रद्धा ने बीच में ब्रेक लेकर एक फिल्म 'स्त्री' पूरी कर ली और दूसरी की शूटिंग में लग गई हैं। वह बाहुबली के स्टार प्रभास के साथ भी तीन भाषाओं में बन रही फिल्म साहो की शूटिंग कर रही हैं। साइना की दृढ़ता देखने के बाद अब श्रद्धा का इरादा भी उनकी तर्ज पर खेलने के बाद ही शूटिंग में उतरने का है।
 

Saina Nehwal biopic delayed due to Shraddha Kapoor bad performance with badminton
Saina Nehwal and Shraddha Kapoor
साइना का कहना है कि श्रद्धा इस बात के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं कि वह कोर्ट पर उनके अंदाज को उतार सकें। श्रद्धा साइना के स्टाइल और बॉडी लैंग्वेज को समझ रही हैं। साइना मानती हैं कि किसी भी एक्टर के लिए एथलीट की भूमिका निभा पाना बेहद कठिन होता है क्योंकि यह चुनौतीपूर्ण है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saina Nehwal biopic delayed due to Shraddha Kapoor bad performance with badminton
Saina Nehwal and Shraddha Kapoor
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार श्रद्धा ने बैडमिंटन की तैयारियों के लिए मुंबई में एक कोच रखा है और साइना भी बीच-बीच में उनसे मिलती हैं, टिप्स देती हैं। यही नहीं जब साइना को समय मिलता है तो वह खुद श्रद्धा के प्रेक्टिस सत्रों में पहुंच जाती हैं और उनकी तरक्की को देखती-परखती हैं। साइना ने निर्देशक अमोल गुप्ते से साफ कहा है कि जब तक वह इस बात से संतुष्ट नहीं होतीं कि श्रद्धा के खेलने का अंदाज कोर्ट पर बिल्कुल उनकी तरह का है, वह इस बायोपिक को शुरू न करें। सूत्रों की मानें तो जिस तरह से श्रद्धा की तैयारियां चल रही हैं और वह साहो और एक अन्य फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, उसे देखते हुए साल के अंत तक ही कुछ बायोपिक का काम शुरू हो सकेगा। यानी 2018 में साइना की बायोपिक आना संभव नहीं दिखती है।

 
विज्ञापन
Saina Nehwal biopic delayed due to Shraddha Kapoor bad performance with badminton
Saina Nehwal and Shraddha Kapoor
पहले खबरें आई थीं कि श्रद्धा को साइना के किरदार में फिट बैठने में मुश्किलें आ रही हैं और कोर्ट में उनकी तैयारी कराने के लिए इस बैडमिंटन चैंपियन के असली कोच पुलेला गोपीचंद भी मदद कर सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। उधर, गुप्ते का कहना है कि फिल्म की योजना पक्की है और यह हर हाल में बनेगी। अब यह श्रद्धा पर है कि वह कब तक खुद को पूरी तरह से साइना के खिलाड़ी वाले अंदाज में ढाल पाती हैं। इस बीच फिल्म के निर्माता बदल गए हैं। फिल्म एक स्टूडियो के पास से निकलकर अन्य फिल्म कंपनी के पास चली गई है। उधर, साइना फिल्म को लेकर उत्सुक हैं और उनका कहना है कि वह दस साल से लोगों की नजरों हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह बायोपिक बनी तो लोगों का ध्यान खेलों और खिलाड़ियों पर अधिक जाएगा। लोग अपने बच्चों को खिलाड़ी बनने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed