फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ के आपत्तिजनक कमेंट पर आया साइना नेहवाल का बयान, बोलीं- वो बिल्कुल भी अच्छा नहीं था

Mon, 10 Jan 2022 07:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal hits back at actor Siddharth controversial tweet
सिद्धार्थ, साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ के बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के ऊपर आपत्तिजनक ट्वीट के बाद वह विवादों में घर गए हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सिद्धार्थ के बयान को शर्मनाक बताते हुए ट्विटर इंडिया को पत्र लिखकर एक्टर के ट्वीट को बैन करने की मांग की है और इसी के साथ महाराष्ट्र सरकार से एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ मामला दर्ज करने को भी कहा है। हालांकि सिद्धार्थ ने इस मामलें में बाद में सफाई देते हुए भी एक ट्वीट किया था। अब इस मामले में सिद्धार्थ के ट्वीट के बारे में साइना नेहवाल का बयान भी सामने आया है।

saina nehwal hits back at actor Siddharth controversial tweet
साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

साइना नेहवाल ने इस बारे में एक बयान जारी करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि उनके क्या मतलब था, एक एक्टर के तौर पर वह मुझे पसंद थे लेकिन यह बात अच्छी नहीं लगी, वह बेहतर शब्दों का इस्तेमाल करके अपनी बात रख सकते थे। मुझे लगता है कि यह ट्विटर है और आप इस तरह के शब्दों और बातों के जरिए नोटिस में रहते हैं। इसके आगे उन्होंने कहा यदि भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा का मसला है तो फिर मुझे नहीं पता कि देश में क्या सुरक्षित है।'
 

saina nehwal hits back at actor Siddharth controversial tweet
साइना नेहवाल - फोटो : twitter

साइना नेहवाल ने किया था ये ट्वीट-
हाल ही में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर बेडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था-"कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता यदि उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं सबसे कड़े शब्दों में, अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
saina nehwal hits back at actor Siddharth controversial tweet
तमिल एक्टर सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ ने किया था ये ट्वीट-
 साइना नेहवाल के इस ट्वीट के बाद तमिल एक्टर सिद्धार्थ ने ट्वीट करते हुए उनके बारे में द्वीअर्थी शब्दों का प्रयोग किया था। सिद्धार्थ ने ट्वीट करते हुए लिखा- दुनिया की *** चैंपियन ... भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं। हालांकि इस ट्वीट पर बवाल मचने के बाद सिद्धार्थ ने अपनी सफाई में ट्वीट करते हुए लिखा- "उसमें कुछ भी अपमानजनक नहीं था, अन्यथा पढ़ना अनुचित है कुछ भी अपमानजनक इरादा, कहा या संकेत नहीं दिया गया था।"
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed