हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार को लेकर उनके बीमार होने की खबरें कई बार आ चुकी हैं। हाल ही में एक बार फिर से उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बारे में उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने जानकारी दी है। सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी, साथ ही ये भी बताया कि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत के बारे में दी जानकारी, दर्द के चलते पहुंचे थे अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ओडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार को कमर में दिक्कत होने की वजह से अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए ले जाया गया था। अब वह ठीक है। सायरा बानो ने कहा, 'सभी को हैल्लो, मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि दिलीप साहब अब पहले से बेहतर हैं। उनकी पीठ में काफी दर्द हो रहा था। जिसके बाद हम उन्हें लीलावती अस्पताल लेकर गए। हमने चेकअप करवाया।'
सायरा बानो ने वीडियो में आगे कहा, 'सब कुछ ठीक है, अल्लाह का शुक्र है, आप सबकी दुआ और आपके प्यार से। हम आपके और भगवान के काफी अभारी हैं। शुक्रिया।' तमात सोशल मीडिया यूजर्स और दिलीप कुमार के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि बीते साल दिलीप कुमार उनके जन्मदिन पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लदंन ने उन्हें भारतीय सिनेमा और समाजिक कार्यों में खास योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
Saira Banu’s message on Saab’s health. pic.twitter.com/BIb3vyuZVe
अभिनेता दिलीप कुमार का जन्मदिन 11 दिसंबर को होता है। बीते साल उन्होंने अपना 97वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पूरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने सिनेमा जगत के इस महान कलाकार को शुभकामनाएं दी। इस खास मौके पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लदंन ने उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मानित कर इस मौके को और भी खास बना दिया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दिग्गज कलाकार को भारतीय सिनेमा और समाजिक कार्यों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए गोल्डन एरा ऑफ बॉलीवुड ऑनर का सम्मान प्रदान किया।
देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित दिलीप कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी सबसे ज्यादा सम्मान पाने वाले भारतीय अभिनेता के तौर पर दर्ज है। लंदन में ये सम्मान दिलीप कुमार के भाई असलम खान, उनकी बहनों सईदा खान, फरीदा खान और दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को प्रदान किया गया।
पढ़ें: एनएच 10 के पांच साल पूरे होने पर भावुक हुईं अनुष्का, तस्वीर साझा कर लिखा, 'मैंने और मेरे भाई..'