{"_id":"5cff6be6bdec22071d1c0b1c","slug":"sairat-and-its-hindi-remake-janhvi-kapoor-ishaan-khattar-starrer-dhadak-will-remake-as-tv-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म पर अब बनेगी टीवी सीरीज, अब तक इतनी भाषाओं में बन चुकी है ये प्रेम कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म पर अब बनेगी टीवी सीरीज, अब तक इतनी भाषाओं में बन चुकी है ये प्रेम कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
टीवी सीरीज से फिल्म और फिल्मों से टीवी शोज बनाने का सिलसिला काफी पुराना है। ऐसे में अब लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। दरअसल पिछले साल जिस फिल्म से दो नए कलाकारों ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया, वह कहानी अब छोटे परदे के जरिए घर घर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है।
Trending Videos
2 of 5
Dhadak
हिंदी में धड़क नाम से बनी यह फिल्म मराठी की सुपरहिट फिल्म सैराट की रीमेक थी, इस फिल्म को बंगाली में नूरजहां, कन्नड़ में मानासु मल्लिगे, उड़िया में लैला ओ लैला और पंजाबी में चन्ना मेरेया नाम से बनाया जा चुका है। अब बारी टेलीविजन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सैराट
- फोटो : सोशल मीडिया
नागराज मुंजुले निर्देशित फिल्म सैराट मराठी सिनेमा में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। इस फिल्म से रिंकू राजगुरु और आकाश थोसार नाम के दो नए चेहरों ने अपना करियर शुरू किया। मंजुले ने इसकी कहानी 2009 में सोची और फिर उन्हें लगा कि इसमें दम नहीं है तो उन्होंने इसे बनाना का इऱादा छोड़ भी दिया था।
4 of 5
सैराट
लेकिन तीन साल पहले जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। फिल्म को 66वें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भी इसकी चर्चा हुई और मराठी फिल्मफेयर अवार्ड में इसने 11 पुरस्कार जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
5 of 5
Dhadak
मंजुले ने यह फिल्म जी स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाई थी और जी समूह का ही एक चैनल अब इस फिल्म को टेलीविजन सीरीज के तौर पर छोटे परदे पर ला रहा है। इस सीरियल का नाम है जात ना पूछो प्रेम की और इसके लीड कलाकार है किंशुक वैद्या, प्रणाली राठौर व साई बल्लाल। सीरियल का ऑफिशियल लॉन्च मंगलवार को मुंबई में संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X