फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saiyaara Day 4 Box Office: चार दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘सैयारा’, सोमवार को भी कमा डाले इतने करोड़

Mon, 21 Jul 2025 11:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Jul 2025 11:56 PM IST
सार

Saiyaara Box Office Collection: फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर रखा है। शुक्रवार 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकएंड में धुआंधार कमाई की। जानते हैं फर्स्ट मंडे टेस्ट में इसका रिपोर्टकार्ड कैसा रहा है?

विज्ञापन
Saiyaara Day 4 Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Movie Enters In 100 cr Club on First Monday
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सैयारा' रिलीज के तीसरे ही दिन ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। दोनों नए सितारों ने दर्शकों पर क्या ही जादू किया है कि फिल्म रिलीज के चौथे दिन 100 करोड़ी बन चुकी है। फिल्म ने आज पहले सोमवार को जोरदार कमाई की है। जानिए कलेक्शन

Saiyaara Day 4 Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Movie Enters In 100 cr Club on First Monday
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

मंडे टेस्ट में भी बनी टॉपर
फिल्म 'सैयारा' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये कमाकर बोहनी की। दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन 26 करोड़ रुपये रहा। फिर कल तीसरे दिन पहले रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर चांदी काटी। फिल्म ने कल 35.75 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। अब फर्स्ट मंडे टेस्ट में भी यह फिल्म टॉपर बन गई है।

Saiyaara Day 4 Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Movie Enters In 100 cr Club on First Monday
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

100 करोड़ी क्लब में हुई एंट्री, यशराज फिल्म्स ने दर्शकों को कहा शुक्रिया
पहले सोमवार को फिल्म 'सैयारा' ने 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 105.75 करोड़ रुपये हो गया है। वीक डे में भी 'सैयारा' ने डबल डिजिट में कमाई की है। पहले सोमवार को सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 'सैयारा' 19वें नंबर पर है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म के धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saiyaara Day 4 Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Movie Enters In 100 cr Club on First Monday
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

स्काईफोर्स, रेड 2 और सितारे जमीन पर को चटाई धूल
फिल्म सैयारा ने अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स',  अजय देवगन की 'रेड 2' और आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' को चौथे दिन ही धूल चटा दी है। दरअसल, इस साल रिलीज हुई फिल्मों में सबसे तेज 100 करोड़ रुपये कमाने के मामले में 'सैयारा' सिर्फ विक्की कौशल की 'छावा' से पीछे है। वहीं, 'हाउसफुल 5' की बराबरी पर आ गई है। 2025 में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्में इस प्रकार हैं, जानिए किसने कितने दिन में यह कमाल कर दिखाया:

विज्ञापन
Saiyaara Day 4 Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Movie Enters In 100 cr Club on First Monday
चार दिन में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

4 दिन में किन फिल्मों ने 100 करोड़ कमाए अब तक?

अब तक चार दिनों में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में सैयारा ने भी एंट्री ले ली है। इस तरह अहान पांडे बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की बराबरी में आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक बॉलीवुड की 11 फिल्मों के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। अब 'सैयारा' 12वीं फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में अब तक वॉर, भारत, फाइटर, पीके, पद्मावत, कल्कि 2898 एडी, डंकी, गोलमाल अगेन, कृष 3, रईस, हाउसफुल 5 हैं। अब इनके साथ 'सैयारा' का नाम भी जुड़ गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed