{"_id":"6884bf1e5ab95c6cdb08d92d","slug":"saiyaara-day-9-box-office-collection-ahaan-panday-aneet-padda-mohit-suri-movie-enters-in-200-cr-club-2025-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saiyaara: नौवें दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'सैयारा', बनी 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saiyaara: नौवें दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'सैयारा', बनी 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:34 PM IST
सार
Saiyaara Box Office Collection Day 9: फिल्म 'सैयारा' 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। यह करिश्मा उसने रिलीज के नौवें दिन कर दिखाया है। जानते हैं फिल्म ने आज शनिवार को कितना कलेक्शन जुटाया है?
विज्ञापन
1 of 5
सैयारा फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में लगी इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की। इसके पहले दिन की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया से ही अंदाजा हो गया कि यह फिल्म कमाल करने वाली है और ऐसा ही हो रहा है। हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही इस फिल्म ने आज शनिवार को नौवें दिन एक और उपलब्धि दर्ज की है। यह 200 करोड़ी बन गई है।
2 of 5
सैयारा फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
नौवें दिन 200 करोड़ी क्लब में हुई एंट्री
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये जुटाए। महज चार दिनों में यह 100 करोड़ी बन गई थी। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 172.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कल शुक्रवार को आठवें दिन इसकी कमाई 18 करोड़ रुपये रही। वहीं, आज शनिवार को फिल्म ने अब तक 26 करोड़ रुपये कमाए हैं।
3 of 5
सैयारा फिल्म बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस साल की दूसरी कमाऊ फिल्म
वीकएंड पर एक बार फिर दर्शकों की भीड़ इस फिल्म को देखने उमड़ पड़ी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 216.75 करोड़ रुपये हो गया है। देश के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी फिल्म का जलवा बरकरार है। यह वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैयारा फिल्म बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
आमिर, अक्षय और अजय सबकी फिल्मों को चटाई धूल
वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में रेस में सिर्फ विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' इससे आगे है। 'सैयारा' ने वर्ल्डवाइड 277.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, 'छावा' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 797.34 करोड़ रुपये है। इस साल की बाकी फिल्मों को 'सैयारा' ने धूल चटा दी है। 'सितारे जमीन पर', 'हाउसफुल 5', 'रेड 2' सभी इससे पीछे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सैयारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अहान और अनीत की डेब्यू फिल्म है 'सैयारा'
फिल्म 'सैयारा' एक रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे हैं। पहली ही फिल्म से दोनों ने दर्शकों पर जादू कर दिया है। फिल्म 'सैयारा' का बजट करीब 50-60 करोड़ रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।