फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saiyami Kher: ‘स्पेशल ऑप्स’ के तीसरे सीजन में धमाका करने को तैयार सैयामी, ‘घूमर’ की चर्चा ने दिलाई लाइमलाइट

Tue, 10 Oct 2023 09:49 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 10 Oct 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Saiyami Kher ready to create blast in the third season of Special Ops discussion of Ghoomar brought limelight
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'घूमर' की सफलता के बाद अभिनेत्री सैयामी खेर अब अपनी अगली सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ के तीसरे सीजन के लिए कमर कस चुकी है। हिंदी में बनी वेब सीरीज में चोटी की कहानियों में शुमार निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे की ब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' के सीजन 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस सीरीज में सैयामी एक दमदार भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस सीरीज को लेकर सैयामी खेर काफी उत्साहित हैं।

Saiyami Kher ready to create blast in the third season of Special Ops discussion of Ghoomar brought limelight
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता -निर्देशक नीरज पांडे की वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में अभिनेत्री सैयामी खेर ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के सदस्य के के मेनन के टीम की सदस्य जूही कश्यप की भूमिका निभाई थी। इस सीरीज के दूसरे सीजन में सीरीज के प्रीक्वेल की कहानी थी, जिसमे सैयामी खेर नहीं नजर आई थी। लेकिन, अब वह  'स्पेशल ऑप्स' के  सीजन 3 एक दमदार भूमिका में जबरदस्त भूमिका में वापसी कर रही हैं।

Saiyami Kher ready to create blast in the third season of Special Ops discussion of Ghoomar brought limelight
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री सैयामी खेर को उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'घूमर' में काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में दिव्यांग महिला क्रिकेटर की भूमिका सैयामी खेर ने निभाई थी। इस फिल्म के बाद  सैयामी खेर वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स सीजन 3' में एक बार फिर नीरज पांडे के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि 'स्पेशल ऑप्स सीजन 3' में सैयामी खेर की भूमिका पहले सीजन से काफी दमदार है।
Karan Johar: एंजाइटी से जूझ चुके हैं करण जौहर, सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
Saiyami Kher ready to create blast in the third season of Special Ops discussion of Ghoomar brought limelight
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स सीजन 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक इस सीरीज में  सैयामी खेर की भूमिका जबरदस्त है ही साथ ही इस सीरीज में हाई फाई एक्शन दृश्य में भी नजर आएगी। जब कि इस सीरीज के पहले सीजन में उनकी भूमिका उतनी उभरकर नहीं आई थी।

विज्ञापन
Saiyami Kher ready to create blast in the third season of Special Ops discussion of Ghoomar brought limelight
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' एक जासूसी थ्रिलर सीरीज है। इससे पहले के दो सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। मिली जानकारी के मुताबिक 'स्पेशल ऑप्स सीजन 3' की शूटिंग देश-विदेश में शुरू हो चुकी है। सीरीज की शूटिंग बड़े पैमाने पर मुंबई, दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों के साथ साथ साथ दुनिया के अलग अलग देशों में भी होनी है।
Sunny Deol: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में हुई सनी देओल की एंट्री? जानें किस किरदार में दिख सकते हैं अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed