{"_id":"5d009cb8bdec22076402a862","slug":"sajid-nadiadwala-direct-kick-2-with-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान को निर्देशित करने के लिए रोहित शेट्टी को करना होगा इंतजार, साजिद बनाएंगे इस फिल्म का सीक्वल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान को निर्देशित करने के लिए रोहित शेट्टी को करना होगा इंतजार, साजिद बनाएंगे इस फिल्म का सीक्वल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
kick
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दबंग के चुलबुल पांडे फिलहाल एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनीवर्स में शामिल होने नहीं जा रहे। हाल में काफी चर्चा रही कि रोहित जल्द ही सलमान खान की सुपरहिट फिल्म किक का सीक्वल निर्देशित करने जा रहे हैं लेकिन, किक बनाने वाली कंपनी नाडियाडवाला ग्रांडसन एंटरटेनमेंट ने इस बात से पूरी तरह इनकार कर दिया है।
2 of 4
kick
- फोटो : file photo
पांच साल पहले रिलीज हुई फिल्म किक में सलमान खान ने एक ऐसा किरदार किया जो अमीरों को लूटकर गरीबों की मदद करता है। फिल्म में उनका नाम होता है देवी लाल सिंह, जिसे छोटा करके उनके किरदार का नाम पड़ जाता है डेविल। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। किक ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 214 करोड़ की कमाई की थी।
3 of 4
kick
- फोटो : file photo
उधर, फिल्म सिंघम से शुरू हुए रोहित शेट्टी के कॉप यूनीवर्स में नए कलाकारों के जुड़ने की चर्चाएं हिंदी सिनेमा में खूब हो रही हैं। अजय देवगन के सिंघम, रणवीर सिंह के सिम्बा और अब अक्षय कुमार के सूर्यवंशी बनने के बाद रोहित के फैंस सलमान खान को इस कॉप यूनीवर्स से जुड़ता देखना चाहते हैं। इसी को लेकर कभी चुलबुल पांडे तो कभी डेविल के कॉप यूनीवर्स का हिस्सा बनने की बातें होती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kick 2
रोहित शेट्टी के कॉप यूनीवर्स को लेकर सबसे तेजी से फैली खबर बीते हफ्ते की ये रही कि रोहित शेट्टी सूर्यवंशी के बाद किक 2 का निर्देशन करने वाले हैं और इस बारे में उनकी सलमान खान से बात भी हो चुकी है। पहली किक से ही निर्माता साजिद नाडियाडवाला निर्देशक बने थे। उनके प्रोडक्शन हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि किक 2 का निर्देशन भी साजिद ही करेंगे और किक 2 के किसी और निर्देशक के हाथों में जाने की किसी खबर में कोई दम नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।