फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कठुआ रेप केस: दोषियों की सजा पर जावेद अख्तर बोले- मौत की सजा देना कोई हल नहीं...

Wed, 12 Jun 2019 12:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 12 Jun 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Veteran lyricist-writer Javed Akhtar Expresses His Views On Kathua Rape Case Verdict
जावेद अख्तर - फोटो : social media
कठुआ रेप केस में सोमवार को तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा व तीन को पांच साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोषियों को कम सजा दिए जाने पर बहस छिड़ी हुई है। इस मामले में लेखक जावेद अख्तर ने भी अपने विचार रखे हैं। 
Veteran lyricist-writer Javed Akhtar Expresses His Views On Kathua Rape Case Verdict
जावेद अख्तर - फोटो : social media
जावेद अख्तर ने कहा है कि मौत की सजा को लेकर उनके स्पष्ट विचार नहीं हैं कि ये सही है या गलत है। मौत की सजा देना कोई हल भी नहीं है, क्योंकि कई देशों में मृत्युदंड पर रोक है लेकिन वहां अपराध की दर नहीं बढ़ी है। कुछ देश ऐसे भी हैं जहां मौत की सजा के बाद भी अपराध की दर कम नहीं हुई है।
Veteran lyricist-writer Javed Akhtar Expresses His Views On Kathua Rape Case Verdict
जावेद अख्तर - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि देखा जाता है कि यह सजा पाने वाले दोषी दो से तीन साल में ही जेल से बाहर आ जाते हैं। हालांकि उम्रकैद कड़ी सजा है लेकिन दोषी को कुछ ही सालों में जेल से रिहा हो जाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran lyricist-writer Javed Akhtar Expresses His Views On Kathua Rape Case Verdict
एसपीओ सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पिछले साल जनवरी महीने में आठ साल की एक बच्ची के साथ गैंग रेप, प्रताड़ना और हत्या मामले में छह दोषियों में से तीन को अदालत ने उम्र कैद की सजा दी है। इस सनसनीखेज गैंग रेप के बाद देश भर में गुस्सा देखा गया था। कोर्ट के फैसले के बाद पीड़िता की मां ने मुख्य अभियुक्त सांझी राम को फांसी देने की मांग की थी।
विज्ञापन
Veteran lyricist-writer Javed Akhtar Expresses His Views On Kathua Rape Case Verdict
कठुआ कांड के मुजरिम - फोटो : अमर उजाला
इस मामले की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुनने को मिली थी। अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने आठ वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या की घटना को 'डरावना' बताया था। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इस संबंध में प्रशासन न्याय जरूर सुनिश्चित करवाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed