{"_id":"5e3523158ebc3e4b0658afe6","slug":"sajid-nadiadwala-will-produce-salman-khan-movie-kabhi-eid-kabhi-diwali-and-kick-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रास नहीं आया सलमान खान को फिल्म निर्माता बनना, अगली फिल्मों के लिए लिया ये बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रास नहीं आया सलमान खान को फिल्म निर्माता बनना, अगली फिल्मों के लिए लिया ये बड़ा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी पिछली कुछ फिल्मों के साथ दर्शकों और समीक्षकों के हाथों बुरा सलूक हो जाने की वजह से अब हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान आगे के लिए सचेत हो गए हैं, और अब सारे कदम शाहरुख खान की तरह फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। अपनी फिल्मों से हिंदुस्तान में लगातार सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर रिकॉर्ड कायम करने वाले सलमान अब अपनी ही फिल्मों में पैसा लगाने से कतरा रहे हैं।
2 of 6
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हाल ही में रिलीज हुई सलमान की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी 'दबंग' की फिल्म 'दबंग 3' ने उनके हौसलों को गहरी चोट पहुंचाई है। इस फिल्म ने सलमान की आशाओं के विरुद्ध प्रदर्शन किया, और कमाई और वाहवाही दोनों से सलमान को वंचित रखा। सलमान की पिछली हिट फिल्म 'भारत' ने भी उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, जितना इस फिल्म से पहले 'टाइगर जिंदा है' ने किया।
3 of 6
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सलमान के प्रोडक्शन में बनीं उनके दोस्तों और रिश्तेदारों की फिल्मों ने भी उनकी लुटिया ही डुबोई, जिसमें नोटबुक, हीरो, लवयात्री जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन अब सलमान अपनी आने वाली फिल्मों के लिए सेफ गेम खेल रहे हैं, और अपना पैसा न लगाकर इंडस्ट्री की दूसरी बड़ी निर्माता कंपनियों को आगे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सलमान की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खुद ही निर्मित कर रहे हैं, इसके बाद उनकी घोषित फिल्मों; कभी ईद कभी दीवाली और किक 2 को हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक साजिद नाडियाडवाला निर्मित और निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक करीबी सूत्र ने बताया, 'साजिद नाडियाडवाला सबसे लंबे समय तक एक निर्माता रहे हैं और उन्होंने सलमान के साथ फिल्मों का एक शानदार सफर तय किया है। साजिद भी खानों के लिए परिवार की तरह हैं, और इसलिए सलमान ने राधे के बाद अपनी दोनों फिल्में साजिद नाडियाडवाला को सौंप दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।