फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन की शादी के लिए शमिता शेट्टी ने उठाया था बड़ा कदम, जानकर फैंस भी रह गए थे हैरान

Sat, 01 Feb 2020 12:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 01 Feb 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
shamita shetty quit bigg boss 3 because of shilpa shetty marriage
shamita shetty - फोटो : social media

अभिनेत्री शमिता शेट्टी दो फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। शमिता शेट्टी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन हैं। शमिता का जन्म मेंगलुरु में हुआ था। शमिता ने अपनी पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने सीडेनहम कॉलेज मुंबई से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। शमिता के जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं उनसे जुडी़ खास बातें।

shamita shetty quit bigg boss 3 because of shilpa shetty marriage
shamita shetty - फोटो : social media

यशराज बैनर की फिल्म 'मोहब्बतें' से शमिता ने अपने करियर की शुरुआत की थी। डेब्यू फिल्म में ही शमिता बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी लेकिन इसका फायदा शमिता को नहीं मिला। अपनी पहली फिल्म के लिए शमिता को आइफा बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला।

shamita shetty quit bigg boss 3 because of shilpa shetty marriage
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'मेरे यार की शादी है' में शमिता पर फिल्माया गया आइटम नंबर 'शरारा-शरारा' काफी मशहूर हुआ था। इसके बाद फिल्म 'साथिया' में उनके आइटम नंबर की भी काफी तारीफ हुई थी। शमिता की मुख्य फिल्मों में 'जहर' 'फरेब', 'बेवफा', 'कैश' और 'मोहब्बत हो गई है तुमसे' है। हिंदी फिल्मों में बात नहीं बनी तो शमिता ने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shamita shetty quit bigg boss 3 because of shilpa shetty marriage
shamita shetty - फोटो : social media

मॉडलिंग और अभिनय के साथ-साथ शमिता की रुचि इंटीरियर डिजाइनिंग में भी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मैं अभिनय के अलावा भी कुछ करना चाहती थी। सिर्फ अभिनय पर ही निर्भर नहीं रहा जा सकता। मैंने इंटीरियर डिजाइनिंग करना शुरू कर दिया। मैंने इसकी पढ़ाई की है और मुझे ये करना पसंद है।' शमिता बड़े पर्दे पर लंबे समय से नहीं दिखी हैं लेकिन वो इंटीरियर डिजाइनिंग में लगातार सक्रिय हैं।

विज्ञापन
shamita shetty quit bigg boss 3 because of shilpa shetty marriage
shamita shetty - फोटो : social media

शमिता शेट्टी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कलर्स चैनल के पॉपुलर शो 'बिग बॉस' से की थी। वह 'बिग बॉस 3' की प्रतिभागी बनकर शो में पहुंची थीं। वो काफी अच्छा परफॉर्म कर रही थीं। फिर बीच में ही उन्होंने शो छोड़ दिया था। अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी के कारण उन्हें बीच में ही बिग बॉस के घर को छोड़कर जाना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ सीजन आठ में भी अपने डांसिंग के जलवे बिखेरे थे। शमिता 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन सात में नजर आ चुकी हैं।

Bigg Boss 13: टास्क के दौरान हादसे में बेहोश हुईं हिमांशी, गोद में लेकर मेडिकल रूम की ओर दौड़े आसिम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed