फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1000 से अधिक फिल्मों में काम कर चुका है ये साउथ का कॉमेडी किंग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

Sat, 01 Feb 2020 12:06 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 01 Feb 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Brahmanandam holds the Guinness World Record for the most screen credits for a living actor
Brahmanandam

भारतीय सिनेमा के दर्शकों पर सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड ही नहीं बल्कि टॉलीवुड का भी क्रेज देखने को मिलता है। साउथ के सुपरस्टार्स के साथ ही साथ दर्शकों का प्यार वहां की फिल्मों को भी बेहिसाब मिलता है। प्रभास, अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, महेश बाबू और दुलकर सलमान जैसे सितारों के साथ ही साथ कॉमेडी किंग ब्रह्मानंदम का भी जबरदस्त क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिलता है। ऐसे में आज ब्रह्मानंदम के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं अभिनेता के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से।

Brahmanandam holds the Guinness World Record for the most screen credits for a living actor
brahmanandam

ब्रह्मानंदम साउथ के सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम हैं। हो सकता है आपने उनका नाम न सुना हो लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं कि आपने उनको साउथ की फिल्मों में न देखा हो। ब्रह्मानंदम करीबन हर तेलुगू  फिल्म में अपनी कॉमेडी का डोज देते नजर आ ही जाते हैं।

Brahmanandam holds the Guinness World Record for the most screen credits for a living actor
Brahmanandam

बता दें कि ब्रह्मानंदम एक लंबे वक्त से सिनेमा का हिस्सा हैं। ब्रह्मानंदम ने साल 1987 में आई फिल्म अहा ना पलांटा से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। वहीं अभी तक  ब्रह्मानंदम 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। जन्मदिन के खास मौके पर सोशल मीडिया पर #Brahmanandam भी ट्रेंड किया और फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmanandam holds the Guinness World Record for the most screen credits for a living actor
Brahmanandam

ब्रह्मानंदम महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, प्रभास, राम चरण, नागार्जुन और प्रभास सहित करीबन हर साउथ के स्टार के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने तेलुगू के साथ-साथ कन्नड़ और तमिल सिनेमा में भी काम किया हुआ है। ब्रह्मानंदम अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं।

विज्ञापन
Brahmanandam holds the Guinness World Record for the most screen credits for a living actor
Brahmanandam

गौरतलब है कि ब्रह्मानंदम साल 2009 में पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं। इसके साथ ही उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा स्क्रीन क्रेडिट पाने वाले जीवित एक्टर के तौर पर दर्ज है। वहीं ब्रह्मानंदम ढेर सारे फिल्मफेयर, सिनेमा और नंदी अवॉर्ड्स भी जीत चुके हैं।

पढ़ें: क्या आप जानते हैं जैकी श्रॉफ का असली नाम, भाई की मौत के बाद बन गए थे 'जग्गू दादा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed